Friday, May 9

शिवरात्रि महोत्सव कमेटी द्वारा 37 वी विशाल शोभा यात्रा के उपलक्ष्य में किया गया मीटिंग का आयोजन

लुधियाना (संजय मिंका) शिवरात्रि महोत्सव कमेटी की ओर से 37 वी में विशाल शोभा यात्रा के उपलक्ष्य में विशेष मीटिंग का आयोजन श्री राम शरणम् रानी झाँसी रोड राम पार्क में श्री राम शरणम के प्रमुख श्री अश्वनी बेदी जी महाराज एवं रमणीक बेदी जी की अध्यक्षता में किया गया ! इस मीटिंग का शुभारंभ महिला संकीर्तन मंडली की ओर से किया गया ! इसमें भगवान भोलेनाथ के भजनों का गुणगान सरोज वर्मा , प्रीति शर्मा  , सुभाष सेठी और अंकुश गुप्ता द्वारा किया गया ! इसमें भजन गायिका सरोज वर्मा ने भजन सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में  , जो राम को लाये है हम उनको लायेंगे भारत की भूमि पर भगवा लहराएंगे गाकर पूरा राम शरणम शिवमय कर दिया  | इसमें मुख्या मेहमान के तोर पर शिरोमणि अकाली दल से प्रेम मित्तल ने उपस्थित होकर अश्वनी बेदी जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया  | इस मौके संत अश्वनी बेदी जी महाराज ने कहा कि जो भी शिव भगत भोले बाबा के शोभा यात्रा में शामिल होकर भोले बाबा का गुणगान करता है उसे कभी भी जीवन में सुख से वंचित नहीं होता प्रभु राम ने तो भोले बाबा को अपना ईश्वर माना था  | जब लंका की चढ़ाई से पहले प्रभु राम ने विजय का आशीर्वाद मांगा तो भगवान शंकर प्रगट हुए आरती के संघ और विजय भव आशीर्वाद के साथ प्रभु राम ने अहंकारी रावण का अंत किया और लोगों को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई उन्होंने कहा कि हर बार जो भी व्यक्ति गलती करता है वो कितना भी बड़ा हो उसका अंत निश्चित है उसको अपने कर्मो की सजा भुगतनी ही पड़ती है इसलिए इंसान को कभी अहंकार नहीं करना चाहिए और प्रभु का आशीर्वाद लेकर अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए | उन्होंने कहा कि मै शिवरात्रि महोत्सव कमेटी के सभी भगतों को प्रभु का आशीर्वाद देते हुए मै कामना करता हु कि समूह लुधियाना वासी विशेष तोर पर सभी युवा वर्ग जो आज युवा प्रधान संजय गुप्ता की टीम नियुक्त हुई है वो भोले बाबा का गुणगान करेंगे ताकि पंजाब को नशों से मुक्ति मिल सके और पंजाब का युवा वर्ग भले बाबा की कृपा से पंजाब और देश की तरक्की में अपना जीवन लगाए  | इस अवसर पर शिवरात्रि महोत्सव कमेटी की वाइस चेयरमैन राशि अग्रवाल ने कहा कि सभी मिल मंगल गायो रे अवध में राम आये है यह एक ऐसे प्रकाश का पर्व है | मुझे पुण्य विश्वास है गुरु महाराज इस आने वाले समय में इस रामायण का प्रसार नित निरन्तर ऊर्जा और प्रकाश प्रधान करे इस राम शरणम् में मै बहुत बार आयी हूँ  | यहाँ का स्थान और वायुमंडल बहुत ही शुद्ध है | यहाँ पर आने वाले सभी भगतों के दिलो में मन को शांति मिलती है  | यह पर्म आसान है कि ये यो करने की आज एक एक सीढ़ी चढ़कर 2024 में राम मंदिर को बनायेगे  | जो राम को लाये है हम उनको लाएंगे राम में शिव शिवमय महोत्सव के लिए हम चलते है साथी हाथ बढ़ाना एक अकेला थक जायेगा मिलकर बोझ उठाना इसके साथ ही भगवान शंकर की जय के साथ जयघोष किया  | इन्होंने सभी शिव भगतों को आश्वासन दिया कि हजारों महिलाओं के साथ शोभा यात्रा में भाग लेंगे | लुधियाना के कोने कोने में भोले नाथ की कृपा प्राप्त करने के लिए भोले बाबा के स्वागत में मंच लगेंगे | इस विशाल बैठक को सम्बोधित करते हुए चेयरमैन सुनील मेहरा , प्रधान संजय गुप्ता , जनरल सेक्ट्री पवन शर्मा , संजय थापर , गुलशन टंडन , के के सूरी ने कहा कि इस 37 वी विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जो हिन्दू समाज 550 साल से राम मंदिर के भव्य निर्माण के लगे हुए थे | इस अवसर पर चेयरमैन सुनील मेहरा , प्रधान संजय गुप्ता  , संजय थापर  ,पवन शर्मा  ,महेश दत्त शर्मा  , राजीव टंडन , प्रवीण सिंगला , वीरेंदर कुमार सोई  , जसवंत सिंह बिरदी  , सुरेश धवन , नितिका शर्मा , रेनू शर्मा , राम चन्दर अग्रवाल , हरमिंदर सिंह ठाकुर , अश्वनी महाजन , संजीव कापरी , पारस , महिंदर धवन , राकेश धवन , डिप्टी कपूर , वेद भंडारी , हरीश शर्मा बॉबी , मनू जैन , राजिंदर पराशर , अशोक कुमार गुप्ता , रवि बाहरी , राकेश कुमार , रमेश महाजन आदि उपस्थित थे  |  

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com