- 6 मार्च 2024 को भगवान भोलेनाथ की 38वी विशाल शोभा यात्रा के लिए भोलेनाथ को आमंत्रित किया गया
लुधियाना (संजय मिंका )- शिवरात्रि महोत्सव कमेटी की ओर से भगवान भोलेनाथ की महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर आज गौशाला गऊघाट स्थित प्राचीन शिव मंदिर में महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई गई ! भगवान भोलेनाथ के चांदी के रथ को लोगों ने पुष्प और फूल मालाओं से भगवान भोलेनाथ का स्वागत किया और प्रार्थना की ! गऊघाट शिव मंदिर लुधियाना का सबसे प्राचीन शिव मंदिर है ! भगवान भोलेनाथ के शिव मंदिर पर आज गऊघाट प्राचीन शिव मंदिर के महामंत्री सुनील मेहरा और पवन मल्होत्रा ने शिवरात्रि महोत्सव कमेटी के चेयरमैन और सेक्टरी पवन मल्होत्रा ने आज भगवान भोलेनाथ की महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की कि हे भोले नाथ जो आफत पहाड़ों से टपक रही है जो उफान पानी का आ रहा है उसे शांत करो और पंजाब में अमन शांति का माहौल हो पंजाब का समूह व्यापारी वर्ग और किसान वर्ग भोले बाबा की कृपा से पंजाब के विकास की ओर लगे और पंजाब का विकास हो भोले बाबा की कृपा हो क्योंकि आने वाली 6 मार्च को भगवान भोलेनाथ की विशाल शोभायात्रा के लिए जो चांदी के रथ पर सवार होकर भगवान भोलेनाथ नगर परिक्रमा करेंगे उनके आशीर्वाद के लिए जोरदार तैयारियां भोले बाबा के लिए शुरू कर दी गई हैं ! इस सावन की महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को आह्वान किया गया है कि पंजाब के विकास , अमन शांति और सभी भगतो की सुख शांति समृद्धि के लिए और 6 मार्च 2024 को भगवान भोलेनाथ की 38 वी विशाल शोभा यात्रा के लिए भोलेनाथ को आमंत्रित किया गया ताकि लुधियाना के लोग पूर्ण हर्षोल्लास से भोलेनाथ का सावन की महाशिवरात्रि पर स्वागत किया है और 6 मार्च को 38 वी विशाल शोभा यात्रा के लिए नगर परिक्रमा को भगवान भोलेनाथ की स्वागत की तैयारियों के लिए शिवभक्त जुट गए हैं और भगवान भोलेनाथ की महा आरती के साथ भगवान भोलेनाथ का सावन उत्सव संपन्न हुआ !