Saturday, May 9

जी एस टी को सरलीकरण और पंजाब के उद्योग को बढ़ावा देने के लिए केंद्र के फाइनेंस मिनिस्टर और मंत्रियों से शिखर बैठक कराई जाएगी : तरुण चुघ

  • पंजाब के व्यापार और उद्योग को बचाने के लिए केंद्र सरकार आगे आये ताकि पंजाब का उद्योग जो खतरे के निशान पर आ गया है उसको बचाया जा सके : सुनील मेहरा

लुधियाना (संजय मिंका ) पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल का एक शिष्टमंडल पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के जनरल सेक्टरी सुनील मेहरा , सरदार तजिंदर सिंह पिंडी बैग और सेक्टरी मोहन लाल की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी के नेशनल जनरल सेक्टरी तरुण चुघ को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में मिला ! इस मौके शिष्टमंडल के सुनील मेहरा ने तरुण चुघ को पंजाब के हालात के बारे में बताया कि पंजाब के हालात ला एंड आर्डर से काबू से बाहर हो गये है और पंजाब में दहशत का माहोल बना हुआ है ! हर रोज पंजाब में चोरिया , डकैतियाँ और क़त्ल हो रहे है ! पंजाब का विश्वास लोगों के प्रति डगमगा गया है ! बाहर से आने वाले व्यापारी पंजाब में टेक्सटाइल , होजरी , साइकिल पार्ट्स और मशीनरी जो लेने के लिए आते थे ! पंजाब में दहशत के कारण पंजाब की सरकार की व्यापार विरोधी नीतियों के कारण पंजाब का व्यापार ठप हो गया है ! बाहर से व्यापारी न आने के कारण पंजाब का सारा व्यापार होजरी , टेक्सटाइल और साइकिल पार्ट्स का लगभग समाप्ति पर आ गया है ! पंजाब में यहाँ ला एंड आर्डर के हालात बेकाबू हो गयी है ! वहीं पंजाब में महंगे बिजली के रेट दूसरे स्टेटों से पंजाब की इंडस्ट्री और लोगों को मुफ्त बिजली का खामियाजा इंडस्ट्रीज , ट्रेड और व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है ! जिन से पंजाब के प्रोडक्ट मेहगे हो गये है ! पंजाब में सर्दी और गर्मियों का सीजन फेल हो गया है ! पंजाब में माइग्रेशन के साथ जो पहले ही 60,000 इंडस्ट्री पंजाब से बाहर चले गई है ! पहले से ही पंजाब के व्यापार और उद्योग ठप पड़े हैं ! 50 प्रतिशत टेक्सटाइल होजरी और साइकिल पार्ट्स का काम खत्म हो चुका है ! पंजाब की स्पिनिंग मिल और इंडस्ट्री ने लेबर की भारी छटनी भी की है ! 5 लाख से ज्यादा लेबर पंजाब से पलायन कर चुकी हैं और 60000 से ज्यादा उद्योग पंजाब से बाहर जा चुके हैं ! पंजाब सरकार का व्यापारियों के प्रति उदासीन रवैया है और व्यापारियों के साथ जब से भगवंत मान की सरकार आई है ! एक भी मीटिंग का आयोजन व्यापारियों के साथ नहीं किया गया है ! ना ही व्यापारियों के दुख दर्द को सुना गया है और ना ही व्यापारियों के साथ कोई बातचीत की गई है क्योंकि भगवंत मान सरकार की डोर दिल्ली के हाथ में है और दिल्ली वाले पंजाब के प्रति उदासीन रवैया अपना रहे हैं ! आगे उन्होंने कहा कि अब जीएसटी वालों ने 16 मई से लेकर 2 महीने के लिए डोर टू डोर चेकअप का अभियान जी एस टी के फर्जी डीलरों का शुरू किया है पर उन्होंने कहा है कि जी एस टी डिपार्टमेंट के जो ऑफिसर हैं फर्जी डीलरों की पहचान खूब है जिसके बारे में बिल्कुल जानकार है उनको ध्यान से चेक कर कर पंजाब के जो मजबूत डीलर हैं उनकी छानबीन शुरूकर कर पंजाब में जीएसटी के ऑफिसर के साथ और केंद्र में जी एस टी डिपार्टमेंट में ऑफिसर हैं ! उनके साथ एक दहशत का वातावरण बनाया है ! उन्होंने कहा कि तरुण चुघ जी खुद ही पंजाबी हैं ! पंजाब का दर्द समझते हैं ! पंजाब की इंडस्ट्री और उद्योग को बचाने के लिए एक पैकेज दिया जाए और जीएसटी को जो कानून बहुत सख्त है और उनका व्यापारियों के लिए सरलीकरण किया जाए ! ताकि केंद्र सरकार पंजाब की इंडस्ट्री पर हाथ रखेगी तो पंजाब की इंडस्ट्री बच सकेगी नहीं तो पंजाब की इंडस्ट्री यूपी , हिमाचल , हरियाणा , गुजरात और दूसरे स्टेटों में पलायन शुरू हो चुका है ! पंजाब की बर्बादी की कहानियां लिखी जाएंगी इस मौके तरुण चुघ ने व्यापारियों की समस्याओं को सुनते हुए यकीन दबाया कि बहुत जल्दी ही केंद्र सरकार के फाइनेंस मिनिस्टर के साथ जी एस टी के मामलों को लेकर और पंजाब के इंडस्ट्री को प्रोत्साहन देने के लिए एक मीटिंग करवाई जाएगी ! ताकि पंजाब के इंडस्ट्री फले फूले पंजाब के उद्योग और इंडस्ट्री जो कि हिंदुस्तान का दुनिया भर में पंजाब अपने उद्योग और लुधियाना साइकिल इंडस्ट्री के लिए पहचाना जाता है उनकी पहचान को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार के साथ एक मीटिंग फाइनेंस मिनिस्टर के साथ करवाई जाएगी पंजाब के मसले व्यापार और उद्योग के हल किए जाएंगे इस बात का आश्वासन अखिल भारतीय जनता पार्टी के जनरल सेक्टरी तरुण चुघ ने दिया ! वहीं व्यापार मंडल ने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द ही पंजाब के उद्योग को प्रोत्साहन देने के लिए और भगवंत मान सरकार की व्यापार विरोधी नीतियों का पर्दाफाश करने के लिए एक मीटिंग केंद्रीय मंत्रियों के साथ फाइनेंस मिनिस्टर मैडम सीतारमण के साथ और होर मंत्रियों के साथ होगी ताकि पंजाब के उजड़े उद्योग को बचाया जा सके !

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com