Friday, May 9

जिला कांग्रेस कमेटी शहरी की तरफ से जिला प्रधान संजय तलवाड़ के नेतृत्व में स्व जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह किया गया आयोजित

लुधियाना (संजय मिंका)जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) लुधियाना द्वारा आज जिलाध्यक्ष संजय तलवाड़ (पूर्व विधायक) के नेतृत्व में मुख्या कार्यालय टिब्बा रोड पर भारत के प्रथम पूर्व प्रधानमंत्री स्व. जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि मनाने के लिए श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया।इस श्रद्धांजलि समारोह में भारत के पूर्व प्रधान मंत्री जवाहर लाल नेहरू जी की फोटो पर पुष्पमाला पहनाकर उन्हें श्रद्धांजलि भेंट की गई।इस अवसर पर संजय तलवाड़ जी ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर आज देश भर में उन्हें याद किया जा रहा है। जवाहर लाल नेहरू जी ने देश को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए। जवाहर लाल नेहरू जी के कार्यकाल में लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करना, राष्ट्र और सविधान के धर्म निरपेक्ष चरित्र को स्थायी भाव प्रधान करना और योजनाओ के माध्यम से देश की अर्थववस्था को सुचारू करना उनका मुख्य उदेश्य रहा।स्वतंत्रता के बाद 1947 में जवाहर लाल नेहरू जी भारत के पहले प्रधानमंत्री बने और 27 मई 1964 को अपनी अंतिम सांस तक प्रधानमंत्री बने रहे। 27 मई 1964 को जवाहर लाल नेहरू जी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।जवाहर लाल नेहरू जी बच्चों के बहुत प्रिय थे बच्चे उन्हें चाचा नेहरू जी के नाम से पुकारते थे। जवाहर लाल नेहरू जी के विचारों को अपने जीवन में उतार कर देश को प्रगति और समृद्धि की ओर ले जाने में अपना योगदान दें।इस श्रद्धांजलि समारोह में शाम सुंदर मल्होत्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी शहरी लुधियाना, कोमल खन्ना, विपन अरोड़ा , हरजिंदर सिंह रहमी, प्रिस दोआबा, हरीश कुमार गोना, सरबजीत सिंह सरहाली, सुनील कुमार शुक्ला, सुखदेव बावा, मोनू खिंडा, हरजिंदर पाल लाली, नरेश उप्पल, सरबजीत सत्ता, सतीश मल्होत्रा, दीपक उप्पल, गोरव भट्टी, तनिश आहूजा, चेतन जुनेजा, विजय कलसी, सतनाम सिंह सत्ता, राज कुमार राजू, गोल्डी कटारिया, बनू बहल, संदीप मरवाहा, केवल सहगल, कमल कुमार, तिलक राज यादव, विजय गाभा, गुरमीत सिंह रंगा मैदान, संदीप राणा, हरबंस सिंह पनेसर, राज कुमार, रवि मल्होत्रा, बलविंदर सिंह, सुमीत कुमार, राजिंदर शर्मा, विशाल बत्रा, रिंकू मल्होत्रा, शाम लाल, सोनू शर्मा, रिंकू कुमार, अशोक विज, यूसुफ मसीह, हरीश भनोट, राजेश उप्पल, बलविंदर राजस्थानी, रामजी दास, शिभू चौहान, राजिंदर सगर, कपिल कोचर, प्रवीण सूद, लकी मक्कर, मोहम्मद आशिक, वीके अरोड़ा, विनय वर्मा, लकी कपूर, निपुण शर्मा, कंवलजीत सिंह बॉबी, कपिल मेहता, सागर उप्पल के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने समारोह में श्रद्धासुमन फूल अर्पित किए।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com