Saturday, May 10

जालंधर लोकसभा उपचुनाव की तैयारियां हेतु चुनाव प्रचार करने के लिए किया गया मीटिंग का आयोजन

लुधियाना (संजय मिंका)जालंधर लोकसभा उपचुनाव की तैयारियों के सिलसिले में जालंधर विधानसभा क्षेत्र 35 सेंट्रल में चुनाव प्रचार करने के लिए नियुक्त सह प्रभारी संजय तलवाड़ (पूर्व विधायक) जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) लुधियाना अध्यक्ष ने आज टिब्बा रोड स्थित अपने मुख्यालय में बैठक की।इस बैठक में रवनीत सिंह बिट्टू मेंबर पार्लियामेंट, राणा के.पी. सिंह पूर्व स्पीकर, रमिंदर सिंह आवला पूर्व विधायक, राजिंदर बेरी पूर्व विधायक, अजय कुमार मांगेपुर, ईश्वरजोत सिंह चीमा शामिल हुए। इस बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) लुधियाना द्वारा जालंधर सेंट्रल कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार करमजीत कौर मुल्तानी के पक्ष में प्रचार करने के लिए 51 सदस्यीय कमेटी का गठन करके जालंधर सेंट्रल के विभिन्न वार्डों में ड्यूटीआ लगाई गई। इस 51 सदस्यीय कमेटी में पूर्व पार्षद, ब्लॉक अध्यक्ष और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं की ड्यूटीआ लगाई गई।इस बैठक को संबोधन करते हुए विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की बहाली के अलावा पंजाब और पंजाबीअत को बचाने के लिए सभी कांग्रेस नेतृत्व को मिलकर काम करने की जरूरत है।इस लिए पंजाब में कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए हम सभी को मिलजुल कर चलना चाहिए।जालंधर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी करमजीत कौर मुल्तानी एक अच्छे और ईमानदार परिवार से हैं।इस परिवार का काम ही लोगों की सेवा करना है। इनका पूरा परिवार पिछले कई सालों से लोगों की सेवा में लगा हुआ है।आज जालंधर जिले की जनता इस परिवार के साथ खड़ी है।अब हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम इस लड़ाई में जीत हासिल करने के लिए घर पर न बैठ कर लगातार चुनाव तक अपना- अपना कर्तव्य निभाते हुए घर-घर जाकर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में प्रचार करें क्योंकि विपक्षी दलों के पक्ष में कुछ भी नहीं है उनको अपनी पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए उपयुक्त उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं।हमें कमजोर नहीं होना चाहिए बल्कि हमें मजबूती से चलना चाहिए।ताकि कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार बड़े अंतर से जीत हासिल कर सके।इस बैठक में मनीषा कपूर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी महिला (शहरी), रिपु गिल अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी महिला (ग्रामीण), शाम सुंदर मल्होत्रां वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, सुशील पराशर, परमिंदर मेहता, कोमल खन्ना, हरजिंदर पाल लाली, रूपिंदर पाल सिंह शीला, मिठू बंसल, जरनैल सिंह शिमलापुरी, जसविंदर सिंह ठुकराल, गोरव भट्टी, बलजिंदर सिंह बंटी, इकबाल सिंह सोनू, दिलराज सिंह, मनप्रीत ग्रेवाल, महाराज सिंह राजी, अनिल पार्थी, कृष्णा खरबंदा, राजू अरोड़ा, सतीश मल्होत्रा, नवनीत सिंह घायल, मोनू खिंडा, हरदीप सिंह साबी तूर, अनिल मल्होत्रा, हरजिंदर सिंह रहमी, जोगिंदर सिंह जंगी, सुनील कुमार शुक्ला, नरेश शर्मा, रूपेश जिंदल, सरबजीत सिंह सरहाली, अशोक कुमार पोपली, हरीश कुमार गोना, विपन अरोड़ा, प्रिंस कुमार दोआबा, रोहित चोपड़ा, मनमीत कौर, सुरिंदर कौर, राज रानी खट्टक, सीमा सचदेवा, नीरू शर्मा, निक्की रियात, सोनिया धवन, दारा टांक, बनु बहल, रमन मसीह, रिंकू मल्होत्रा, वी.के. अरोड़ा, कंवलजीत सिंह बॉबी, कपिल मेहता और सागर उप्पल शामिल हुए।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com