- शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को श्रद्धा के फूल भेंट करते हुए।
लुधियाना (संजय मिंका)भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता गुरदीप सिंह गोशा ने बड़ी संख्या में युवाओं के साथ जगराओं पुल पर शहीद भगत सिंह राजगुरु सुखदेव को श्रद्धा के फूल अर्पित किए। गुरदीप सिंह गोशा ने कहा कि पंजाब के 85 फीसदी से ज्यादा पंजाब के लोगों ने देश के लिए शहादत दी है। खासकर शहीद भगत सिंह राजगुरु, सुखदेव, करतार सिंह सराभा, लाला लाजपत राय इन सुरमो ने शहादत इसलिए दी की हमारा देश तरक्की करें पंजाब को गुरुओं, शहीद सिंघो, साहिबजादों की धरती कहा जाता है। यहां सरबत के भले की अरदास की जाती है। समय-समय पर पंजाब के भाईचारे को तोड़ने की कोशिश की गई, पंजाब के लोगो ने करारा जवाब दिया,किसी के विचार से सहमत या असहमत हो सकते हैं, लेकिन किसी धर्म के खिलाफ बोलने का अधिकार नहीं है। आज पंजाब में गुंडागर्दी, ड्रग कल्चर और गन कल्चर चरम सीमा पर है। हम पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को याद कराना चाहते हैं की उन्होंने शहीद भगत सिंह सुखदेव राजगुरु के विचारों पर चलने का संकल्प लिया था पर इसके विपरीत पंजाब के हालात से निराश होकर पंजाब के युवा बड़ी संख्या में पंजाब छोड़कर विदेश जा रहे हैं इनको रोकने की जिम्मेदारी आम आदमी सरकार की है। इस मौके पर अनूप सिंह, श्री. बलदेव सिंह, तरणदीप सिंह सनी राजन कोहली वरिंदर सिंह चावला गुरप्रीत सिंह मोनू प्रभजीत सिंह चरणप्रीत सिंह अमनप्रीत सिंह गुरपिंदर सिंह जगदीश सिंह करणबीर सिंह चरणजीत अमृतपाल सिंह गगनदीप सिंह परमिंदर सिंह सतिंदरपाल सिंह लवली प्रभजोत सिंह सरबजीत सिंह अमरजीत सिंह गुरमुख सिंह नामधारी अमरीक सिंह निक्का दलजीत सिंह कुलजीत सिंह विशाल लाहोत हरप्रीत सिंह गुरिंदरजीत सिंह हरजीत सिंह गौरव कुमार शुशील शर्मा राम सिंह लखवीर सिंह स्वामी।