Saturday, May 10

कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि दे शहीदों को किया याद

लुधियाना(संजय मिंका) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कपूर (लक्की) और कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव थापर की तस्वीर के आगे फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर उनको याद किया। सुशील कपूर (लक्की) ने कहा कि 23 मार्च को भारत के सपूतों शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव थापर ने देश के लिए हंसते-हंसते फांसी की सजा को गले लगा लिया था इसलिए उनकी शहादत को देश का हर नागरिक सच्चे दिल से सलाम करता है। उनकी क्रांति और जोश आज युवाओं की रगों में बह रहा है। इस मौके पर रमन भाटिया, रवि कुमार, सुशील ढांडा, विष्णु यादव, परकाश आर्य, साहिल, राघव, हरनूर सिंह, प्रिंस कपूर, सहजप्रीत सिंह और कामिल आदि उपस्थित थे।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com