Wednesday, March 12

लुधियाना शहर के लोगों को हाथ से हाथ जोड़ों अभियान से जोड़ने के लिए हल्का नॉर्थ ब्लाक न 2 में जिला प्रधान संजय तलवाड की अगुवाई में किया गया मीटिंग का आयोजन

लुधियाना (संजय मिंका)पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वर्डिंग जी के नेतृत्व में लुधियाना शहर के लोगों को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान से जोड़ने के लिए आज जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष संजय तलवाड़ (पूर्व विधायक) ने नॉर्थ ब्लॉक-2 के अध्यक्ष अशोक कुमार व नॉर्थ ब्लॉक-1 के अध्यक्ष रोहित चोपड़ा के नेतृत्व में ब्लॉक कमेटी के पदाधिकारियों, वार्ड अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।इस बैठक की जानकारी देते हुए संजय तलवाड़ जी ने कहा कि लुधियाना शहर के हर परिवार को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के साथ जोड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों, वार्ड अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी से प्राप्त निर्देशों के बारे में बताया गया।हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ तैयार की गई चार्जशीट, पंजाब सरकार की नाकामीयो के एक साल के हिसाब को लेकर और राहुल गांधी जी द्वारा भेजे गए पत्र को घर-घर तक पहुंचाने के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, वार्ड अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को नियुक्ती पत्र बांटे गए।इस बैठक में केंद्र सरकार के द्बारा गैस सिलेंडर की कीमत मे की गई बढ़ोतरी और दिन-ब-दिन बढ़ती महंगाई की निंदा की गई पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था और लोगों में डर के बढ़ रहे माहौल पर चिंता व्यक्त की गई।इस बैठक में हलका उत्तर के प्रभारी राकेश पांडे पूर्व मंत्री, शाम सुंदर मल्होत्रा सीनियर डिप्टी मेयर, इंद्रजीत गर्ग कोआडिनेटर नॉर्थ, जय प्रकाश पार्षद, रॉकी भाटिया पार्षद, मणि ग्रेवाल पार्षद, हंस राज पार्षद, साबी तूर पार्षद, मोहित रामपाल जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष, अश्वनी भागी, इमरान रजा, सुनील मल्होत्रा, सोनी बक्शी, अनिल जैन बानू बहल, कमल सिक्का के अलावा कांग्रेस पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com