Friday, May 9

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी हाथ से हाथ जोड़ों अभियान की अगले महीने से करेगी शुरुआत: संजय तलवाड

लुधियाना (संजय मिंका)पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से अगले महीने से पंजाब के हर घर में पहुंचने के उद्देश्य से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की जा रही है।इस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की जानकारी देने के लिए आज जिला कांग्रेस कमेटी शहरी अध्यक्ष संजय तलवार (पूर्व विधायक) ने पूर्वी ब्लॉक-02 के ब्लॉक अध्यक्ष हरजिंदर सिंह रहमी के कार्यालय में ब्लॉक-2 कमेटी के ओहदेदारो, वार्ड अध्यक्क्षों , पार्षदो व वार्ड प्रभारियों के साथ बैठक की गई।इस बैठक में संजय तलवार ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आदेश पर अगले माह से पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड्रिंग जी की अध्यक्षता में पंजाब के घर-घर में पहुंचने का अभियान शुरू करने जा रहे हैं।इस अभियान के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी शहरी, हलका इंचार्ज, पार्षद, वार्ड इंचार्ज, ब्लॉक प्रधान, वार्ड प्रधान, ओहदेदार और कार्यकर्ता सभी मिलकर लुधियाना शहर के घर-घर में पहुंचेंगे और केंद्र सरकार और पंजाब सरकार द्वारा पंजाब के लोगों के साथ किए जा रहे धोखो का पर्दाफाश करेंगे।पंजाब के घर-घर में राहुल गांधी जी द्वारा लिखे गए पत्र की एक-एक कॉपी, कांग्रेस पार्टी का स्टीकर, केंद्र सरकार द्वारा पंजाब की जनता से किए जा रहे धोखो की चार्जशीट और पंजाब सरकार की एक साल की नाकामी का चिठा लोगों तक पहुंचाया जाएगा।पंजाब के लोग दिन प्रति दिन बढ़ती मेहगाई और दिन प्रति दिन बिगड़ रही कानून व्यवस्था की स्थिति के कारण परेशान हैं। लोगों में डर का माहौल है।लोग पंजाब सरकार की नीतियों से परेशान है।पंजाब में आज स्थिति यह है कि लोग अपने आप को कोस रहे है और यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि पंजाब में आप पार्टी की सरकार बनाकर उन्होंने बहुत बड़ी गलती की है। पंजाब की जनता कांग्रेस पार्टी में वापसी कर रही है।जनता की कांग्रेस पार्टी में वापसी का असर नगर निगम चुनाव में दिखाई देगा जिसका फायदा कांग्रेस पार्टी की तरफ से नगर निगम के चुनाव लड़ रहे उमीदवारो को होगा।इस मीटिंग में सतीश मल्होत्रा पार्षद, गोरव भट्टी पार्षद, सतनाम सिंह सत्ता पार्षद, प्रिंस दोआबा ब्लॉक अध्यक्ष, मनदीप सिंह रहमी, रवि भूषण, बाबू राम, कमल बस्सी, कपिल कोचर, संजय शर्मा, राजेश चोपड़ा, गुरचरण सिंह सैनी, योगेश कुमार पाठक, सोमदत्त वर्मा, जतिंदर ज्योति, राजेश कुमार, सतपाल, अमरजीत, वासुदेव, शरण सिंह, प्रकाश सिंह, रविंदर सिंह, अरुण दास, राज नारायण, विजय ठाकुर, दिनेश कुमार, बहादुर सिंह, शुभम सूद, हर्ष कुमार शुक्ला, विजय कुमार सिंह राठौर, लकी मक्कड़, योगेश कुमार, राकेश धीमान, पूरन सिंह, कंवलजीत सिंह बॉबी, कपिल मेहता और सागर उप्पल के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और सहयोगी शामिल हुए।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com