
लुधियाना (संजय मिंका) शिवरात्रि महोत्सव कमेटी की 36 वी विशाल शोभा यात्रा शुक्रवार 17 फरवरी को गऊ घाट मन्दिर से आरम्भ होगी। समाज सेवक एवं शिवरात्रि महोत्सव कमेटी के उपाध्यक्ष विनय धीर ने बताया की दरेसी रोड पर शोभा यात्रा का पहला स्वागत विशाल स्वागती मंच से उनके कार्यालय के बाहर दरेसी रोड पर किया जायेगा। शोभा यात्रा का स्वागत गुणगान, महाआरती , पुष्प वर्षा द्वारा किया जायेगा। धीर ने कहा की देवाधिदेव भगवान आशुतोष बड़े भोले है वह केवल एक लोटा शुद्ध जल से प्रसन्न होने वाले देवता है ओर भोले नाथ के रथ को दो कदम खिचने से कष्टों का निवारण होता है।समर्थ धीर बताया की विशाल मंच से भजन सम्राट कुमार संजीव, टी सीरिज गायिका शालू नारंग एवं आशीष नारंग भोले नाथ का गुणगान करेंगे। लुधियाना नगरी के गणमान्य लोगों को विशाल मंच पर सम्मानित किया जायेगा। लक्की ड्रॉ द्वारा भाग्शाली लोगों की चाँदी के सिक्के प्राप्त होंग़े। भोले नाथ चाँदी के रथ पर स्वर्ण रूप मे विराजमान होकर अपने भक्तों को दर्शन देंगे।