- जिला स्तरीय धरना जीवन बीमा निगम मुख्यालय किया गया आयोजित
लुधियाना (संजय मिंका) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आज मोदी सरकार के खिलाफ देशव्यापी जिला स्तरीय धरना आयोजित करने के आदेश पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व ने जिला कांग्रेस कमेटी शहरी लुधियाना के अध्यक्ष संजय तलवार जी के नेतृत्व में जीवन बीमा निगम मुख्यालय के बाहर दूगरी में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित धरना दिया इस अवसर पर संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व एवं विभिन्न प्रवक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने करीबी दोस्तों और चुने हुए अरबपतियों को लाभान्वित करने के लिए जीवन बीमा निगम के 29 करोड़ पालिसी धारको और भारतीय स्टेट बैंक के 45 करोड़ खाताधारकों की पूंजी को जोखिम में डाल दिया है मोदी सरकार ने जीवन बीमा निगम, भारतीय स्टेट बैंक और अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को अडानी समूह में निवेश करने के लिए मजबूर किया है। पिछले कुछ दिनों में जीवन बीमा निगम के 29 करोड़ पॉलिसी धारकों और निवेशकों को 33060 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। भारतीय स्टेट बैंक और अन्य भारतीय बैंकों ने अडानी समूह को भारी मात्रा में ऋण दिया हुआ है। अडानी समूह की ओर भारतीय बैंकों का करीब 80 हजार करोड़ रुपए बकाया है कांग्रेस पार्टी संसद में जीवन बीमा निगम, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों में मार्किट मूल्य खो चुकी कंपनियों में फिर से निवेश के मुद्दे पर चर्चा शुरू करने के लिए लड़ाई लड़ रही है, लेकिन मोदी सरकार कांग्रेस पार्टी की इन माँगों पर ध्यान नहीं दे रही है। इसीलिए कांग्रेस पार्टी ने इस गंभीर मुद्दे पर सड़कों पर उतरने और आंदोलन करने का फैसला किया है। मोदी सरकार को अंडानी की चिंता तो है, लेकिन उसे भारत में रहने वाले लाखों लोगों के डूबते हुए करोड़ो रुपये की चिंता नहीं है।कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि मोदी सरकार को हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश या संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की जांच के तहत एक जांच विस्तृत में करवानी चाहिए जीवन बीमा निगम और भारतीय स्टेट बैंक और अन्य राष्ट्रीयकृत बैंकों के जबरन निवेश पर संसद में चर्चा होनी चाहिए और निवेशकों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए जाने चाहिए।अगर मोदी सरकार की और से कांग्रेस पार्टी द्वारा रखी गई इन मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो इस आंदोलन को और तेज करके वार्ड स्तर से लेकर पूरे देश में मोदी सरकार के खिलाफ चलाया जाएगाइस धरने में वरिष्ठ वाईस अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी शाम सुंदर मल्होत्रा (वरिष्ठ डिप्टी मेयर), पूर्व विधायक सुरिंदर डावर, पूर्व विधायक कुलदीप सिंह वैद, क्षेत्र प्रभारी ईश्वरजोत सिंह चीमा, ममता आशु पार्षद, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष शहरी मनीषा कपूर, कोमल खन्ना पूर्व- अध्यक्ष, पार्षद कुलदीप जंडा, पार्षद हरजिंदर पाल लाली, पार्षद दिलराज सिंह, पार्षद पंकज काका, पार्षद शीला ढुगरी, पार्षद मोनू खिंडा, पार्षद सतीश मल्होत्रा, पार्षद नरेश उप्पल, पार्षद अनिल परती, पार्षद जसविंदर सिंह ठुकराल, पार्षद सरबजीत सिंह, पार्षद सुखदेव बावा, पार्षद हरकरण सिंह वैद, तनिष आहूजा पारस, विपन अरोड़ा ब्लॉक अध्यक्ष, सरबजीत सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, हरीश कुमार ब्लॉक अध्यक्ष, सुनील कुमार ब्लॉक अध्यक्ष, नरेश शरमन ब्लॉक अध्यक्ष, अशोक कुमार ब्लॉक अध्यक्ष, प्रिंस कुमार दुआबा ब्लॉक अध्यक्ष, हरजिंदर सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, मनीष शाह ब्लॉक अध्यक्ष, रूपेश जिंदल ब्लॉक अध्यक्ष, जुगिंदर सिंह जंगी ब्लॉक अध्यक्ष, बलवीर सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, सुरिंदर कौर महिला ब्लॉक अध्यक्ष, नीरू शर्मा महासचिव, निक्की रियात, निर्मल कैरा पंजाब सेवा दल अध्यक्ष, डॉ. सेवा दल के उपाध्यक्ष दीपक मनन, सोनिया धवन, वीरेंद्र सहदेव, विक्की मल्होत्रा, यशपाल शर्मा, दारा टांक, सुरिंदर शर्मा , चेतन जुनेजा, भानु कपूर, गुरनाम सिंह, चीमा सचदेवा, रेखा रानी, सुखविंदर कौर, रामजी दास, सतपाल लाली, गोल्डी कटारिया , सुरिंदर पाल शर्मा, बहादुर सिंह, कमल बस्सी, गोरी शंकर, लाल सिंह, सतनाम सिंह, गुरमुख सिंह, बलदेव सिंह, मुख्तियार सिंह, एन.के. अरोड़ा, चरणजोत सिंह किट्टू, राहुल कोहिल, इंद्रजीत शर्मा, मंजीत सिंह, गगन शर्मा, कुलवंत रॉय, विनोद तूर, राज कुमार, अशोक कुमार, हैप्पी सिंह, अमित पांडे, सोमदत्त वर्मा, सरबजीत सिंह ढिल्लों, गुरविंदर सिंह, प्रीतपाल सिंह, रंजीत सिंह, गुरजीत सिंह सिधू , इंद्रजीत सिंह, सोनू फूलावाल, बलदेव सिंह, राम घई, अशोक कुमार, आरती सोई, मंजू वालिया, सुनीता गुप्ता, मनप्रीत कौर, नेहा रानी, गुरमीत सिंह नोनी, मीना रानी, प्रभा गिरी, किरण रानी, जोगिंदर पॉल, राजिंदर सागर, जुगल किशोर, सनी पाहुजा, राहुल कुमार, गगन मेहरा, सरवन सिंह, दुर्गा शुक्ला, विवेक कुमार, सुनील कुमार, राज कुमार, गुरदीप सिंह, विक्रम सिंह, रोहित सत्यम, कमलजीत कौर, मनजीत कौर, सतोष रानी, करण सोबती, राजीव कालरा, सुमन रानी, सरवन सिंह, अफरींदा खातून, वरिंदर सहदेव, अजय बजाज, दर्शन मल्होत्रान, ईशा मक्कड़, सुमन कोचर, वरुण चोपड़ा, अशोक पब्बी, ताजपरविंदर सिंह सोनू, हरबंस सिंह पनेसर, गुलजारी लाल, लकी मक्कड़, विनय वर्मा, लकी कपूर, प्रदीप तापियाल, रमन ओबेरॉय, कपिल कोचर, तिलक राज यादव, कंवलजीत सिंह बॉबी, कपिल मेहता, रिंकू दत्त, अंकित मल्होत्रा, सागर उप्पल और बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।