Friday, May 9

लुधियाना की डॉ अंजू गर्ग ने जीता मिसेज इंडिया वन इन मिलियन नॉर्थ जोन क्लासिक 2022 का टाइटल

लुधियाना (संजय मिंका, विशाल) लुधियाना शहर की डॉ. अंजू गर्ग ने हाल ही गुड़गांव में आयोजित हुए ब्यूटी पेर्जेंट मिसेज इंडिया वन इन ए मिलियन सीजन-3, ग्रैंड फिनाले 2022 में नॉर्थ जोन क्लासिक 2022 के टाइटल को अपने नाम किया।बता दे डा.अंजू गर्ग ने मिसेज पॉपुलर टाइटल का खिताब भी जीता है। बता दे डॉक्टर अंजू गर्ग गायनीकोलॉजिस्ट है।उन्होंने डॉक्टरी पेशे में होते हुए भी ब्यूटी के क्षेत्र में अपने नाम बनाया है,उन्होंने अपने टैलेंट और शौक को दबने नहीं दिया। उन्होंने बताया कि इस टाइटल को जीतने में उनके पति डॉक्टर रोहित गर्ग का भी पूरा सहयोग उन्हें खास तौर पर मिला।बता दे इस ब्यूटी पेजेंट में देशभर से 5000 के करीब प्रतिभागियों ने भाग लिया था। ग्रैंड फिनाले में 70 प्रतिभागियों में से डॉ. अंजू गर्ग ने दो टाइटल जीतकर लुधियाना का नाम रौशन किया है। www.mrsindiamillion.com

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com