
लुधियाना (विशाल, रिशव) -लुधियाना के चैरब्स, प्रीस्कूल में 11वें वार्षिक खेल दिवस समारोह 2022 का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल रुचिका अरोड़ा ने अतिथियों का स्वागत सत्कार करते हुए विद्यार्थियों को खेल प्रतिभा निखारने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्कूल के सभी टीचर्स खेल मैदान में रहकर विद्यार्थियों का हौंसला अफजाई करते नज़र आए। खेल दिवस में तरह-तरह की दौड़ जैसे कि बटरफलाई रेस, ट्रेजर हंट, ब्लॉक बिल्डिंग आदि करवाई गई। जिसमें बच्चों ने बहुत उत्साह दिखाकर प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान हांसिल किया। पूरे आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चो में छोटी उम्र में ही खेलों में रुचि पैदा करना है जिससे वे आगे चलकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने देश भारत का नाम रोशन कर सकें। अंत में विद्यार्थियों को मेडल्स से नवाजा गया तथा राष्ट्रगान के साथ खेल उत्सव सम्पन्न हुआ |