लुधियाना (संजय मिंका) भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की ओर से 8अक्टूबर को विशाल शोभा यात्रा दरेसी के रामलीला मैदान से निकाली जा रही है।शोभा यात्रा को लेकर शहर की सभी राजनीतिक सामाजिक धार्मिक संस्थाओं के सदस्यो को निमंत्रण पत्र दिए जा रहे हैं।इस कड़ी के उपलक्ष्य में जिला भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हरकेश मित्तल व अनिल सरीन को निमंत्रण पत्र दिया गया।निमंत्रण पत्र देते हुए भावाधस नेता विजय दानव ने बताया कि ये शोभा यात्रा दरेसी के रामलीला मैदान से शुरू होकर सब्जी मंडी,घंटाघर चौक,गिरजाघर चौक, चौड़ा बाजार,से होती हुई बाल्मिकी चौक घाटी मोहल्ला में संपन्न होगी।निमंत्रण पत्र लेते हुए हरकेश मित्तल ने कहा कि हमे भगवान वाल्मीकि के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए जीवन यापन करना चाहिए।इस मौके तरूण गोयल,दिवेश मक्कड़,गौरव अरोड़ा,प्रमोद थापर आदि मौजूद रहे।
Previous Articleਉੱਘੇ ਪੰਜਾਬੀ ਕਵੀ ਦੇਵ ਰਾਊਕੇ ਦਾ ਦੇਹਾਂਤ