
- मीटिंग में तिरंगा झंडा फहरा शहीदों को किया नमन
लुधियाना (संजय मिंका) सिंडिकेट बिल्डिंग वृंदावन रोड स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर में एक विशेष मीटिंग का आयोजन प्रधान के. एल.सीकरी की अध्यक्षता में किया गया। मीटिंग में सिविल लाइन क्षेत्र में दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। मीटिंग में शहर की सभी धार्मिक धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।मीटिंग को संबोधित करते हुए महासचिव सुनील मेहरा ने कहा कि दशहरा पर्व हिंदुओं का प्रमुख पर्व है। इसे संगठित होकर हम सबको मनाना चाहिए।उन्होंने कहा कि 20 सितंबर से लेकर 6अक्टूबर तक दशहरा मेला सिविल लाइन में आयोजित किया जाएगा।दशहरा पर्व को लेकर रामायण के पाठ भी रखे जायेंगे।रामायण के पाठ के भोग दशहरा पर्व वाले दिन डाले जाएंगे।वही युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने के लिए घर घर रामायण भी बांटी जाएगी।मीटिंग में अश्वनी महाजन व प्रवीन शर्मा को मेला इंचार्ज बनाया गया। मीटिंग की समाप्ति पर आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर तिरंगा झंडा फहरा कर शहीदों को नमन किया गया।इस अवसर पर राजेश कश्यप, सुभाष गुप्ता, पवन शर्मा, बिट्टू मनचंदा, राजन बंसल, अश्विनी महाजन, पवन मल्होत्रा, के.के सूरी, अमित गुप्ता, आयुष अग्रवाल, सुमन वर्मा, सम्राट शर्मा, खुशी शर्मा, दिलीप साहनी, राजेश गुप्ता, पंडित संजीव, गोरा थापर, संजय गुप्ता अमित शर्मा आदि उपस्थित हुए