Friday, May 9

कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा ईएसआई बीमाकृतों के बच्चो को मेडिकल की पढ़ाई हेतुअनूठी पहल

लुधियाना, (संजय मिका )- कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा ईएसआई योजना के तहत अनेक हितलाभों में एक अनूठा लाभ बीमाकृत व्यक्तियों के बच्चो के लिए मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में नामांकन के लिए आरक्षण भी है। बीमाकृत व्यक्तियों के बच्चो को NEET की परीक्षा के आधार पर ईएसआई के मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में नामांकन हेतु MBBS के लिए 437 और BDS कोर्स के लिए 28 सीटों का नोटिस जारी किया गया है। जिसकी जानकारी ईएसआईसी वेबसाइट- https://www.esic.nic.inपर उपलब्ध है। इस पहल के बारे में उप-क्षेत्रीय कार्यालय, कर्मचारी राज्य बीमा निगम, लुधियाना के उप-निदेशक प्रभारी महोदय द्वारा यह जानकारी देते हुए बताया गया है कि इसके तहत नामांकन के लिए उप-क्षेत्रीय कार्यालय, लुधियाना के अधीनस्थ सभी पाँच शाखा कार्यालयों के स्तर से ‘वार्ड ऑफ आईपी प्रमाणपत्र’ प्रदान किया जाना है, जिसके लिए अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन करना होता है। ऑनलाइन आवेदन करने हेतु लिंक खुलने की तिथि 12.07.2022 है व अंतिम तिथि 03.08.2022 है। तथा संबंधित शाखा कार्यालय में भौतिक आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि दिनांक 04.08.2022 निर्धारित की गई है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु उप-क्षेत्रीय कार्यालय व संबंधित शाखा कार्यालयों में तैनात निम्नलिखित अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है:- 1.    श्री सतिन्दर सिंहउप-क्षेत्रीय कार्यालयफोकल पॉइंट,लुधियाना :- 9417264693 2.    श्री अनिल कुमा कथुरियाशाखा प्रबंधकफोकल पॉइंट, लुधियाना: – 9988506595 3.    श्री जसवंत सिंह, शाखा प्रबंधक, गियासपुरा, लुधियाना : – 9646300463 4.    श्री वरिन्दर कुमार, शाखा प्रबंधक, गिल रोड, लुधियाना : – 8427001180 5.    श्री अमी लाल, शाखा प्रबंधक, राहो रोड, लुधियाना: – 8054931280 6.    श्रीमती रंजना गोस्वामी, शाखा प्रबंधक, कोहारा लुधियाना: – 9814999745  

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com