Saturday, May 10

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुशील कपूर (लक्की) और श्री महादेव सेना पंजाब द्वारा स्वर्गीय राजीव गांधी की 31वी बरसी पर किया उनको याद

लुधियाना (संजय मिकां)-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और श्री महादेव सेना पंजाब के चेयरमैन सुशील कपूर (लक्की) और उनकी टीम द्वारा स्वर्गीय राजीव गांधी की बरसी पर उनकी तस्वीर के आगे श्रद्धा के फूल अर्पित कर उनको याद किया। सुशील कपूर (लक्की) ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने जो कुर्बानी देश के लिए दी है। उस कुर्बानी को हमे भूलना नहीं चाहिए। उनकी कुर्बानी के बारे में हमे बच्चो और नई पीढ़ी को भी बताना चाहिए कि युवाओं को 18 साल की उम्र में वोट डालने का अधिकार भी राजीव गांधी ने ही दिलाया था हमे उनकी कुर्बानी को भूलना नहीं चाहिए इस मौके पर रवि मल्होत्रा, विशाल रत्रा, सुशील ढांड,परकश आर्य, भूषण कपूर, विष्णु, प्रिंस कपूर, वैभव भल्ला और अभि शर्मा आदि उपस्थित थे।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com