लुधियाना (संजय मिकां)-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और श्री महादेव सेना पंजाब के चेयरमैन सुशील कपूर (लक्की) और उनकी टीम द्वारा स्वर्गीय राजीव गांधी की बरसी पर उनकी तस्वीर के आगे श्रद्धा के फूल अर्पित कर उनको याद किया। सुशील कपूर (लक्की) ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने जो कुर्बानी देश के लिए दी है। उस कुर्बानी को हमे भूलना नहीं चाहिए। उनकी कुर्बानी के बारे में हमे बच्चो और नई पीढ़ी को भी बताना चाहिए कि युवाओं को 18 साल की उम्र में वोट डालने का अधिकार भी राजीव गांधी ने ही दिलाया था हमे उनकी कुर्बानी को भूलना नहीं चाहिए इस मौके पर रवि मल्होत्रा, विशाल रत्रा, सुशील ढांड,परकश आर्य, भूषण कपूर, विष्णु, प्रिंस कपूर, वैभव भल्ला और अभि शर्मा आदि उपस्थित थे।
Previous Articleजिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राजीव गांधी का 31वां शहीदी दिवस जिला प्रधान अश्विनी शर्मा जी की अध्यक्षता में कांग्रेस दफ्तर में मनाया
Next Article ਵਿਧਾਇਕ ਬੱਗਾ ਦੀ ਪਹਿਲਕਦਮੀ ਤਹਿਤ ਨਿਗਮ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਪੱਬਾ ਭਾਰ