Saturday, May 10

स्वामी सत्यानंद जी महाराज के परम शिष्य पूज्य गुरुदेव श्रद्धेय ब्रह्मचारी श्री राम प्रकाश जी महाराज जी के 100वे जन्मदिवस के उपलक्ष्य में किया गया एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन

लुधियाना (संजय मिंका) संत शिरोमणी स्वामी सत्यानंद जी महाराज के परम शिष्य पूज्य गुरुदेव परम श्रद्धेय ब्रह्मचारी श्री राम प्रकाश जी महाराज जी के 100वें प्रकट दिवस (शताब्दी दिवस) के उपलक्ष्य में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री महाराज जी के स्वरूप की आभा देखते ही बनती थी। सत्संग में सर्वप्रथम श्री अमृतवाणी जी के पावन पाठ का परायण किया गया।तत्पश्चात भाई पुरुषोत्तम जी ने श्री महाराज जी द्वारा रचित भजन का बड़े मधुर भाव से गायन किया।भक्त महेश जी द्वारा धुन “जावा बलिहार नी मैं अपने गुरां तो” का गायन किया। धुन के गायन से उपस्थित संगत में आनंद की लहर दौड़ गई। अन्त में संगत ने श्री महाराज जी को पुष्पांजलि भेंट कर अपने मन के भाव को प्रकट किया और श्री महाराज जी से शुभ आशीष प्राप्त किए। इस अवसर पर बाहर के कई शहरों से संगत का आगमन हुआ।इस अवसर पर सुंदरलाल अरोड़ा, बन्नू बहल,धीरज सहगल,तरसेम लाल,रिशु दुग्गल, ओम प्रकाश दुग्गल,संजीव अरोड़ा,चेतन छाबरा,अश्वनी कुमार,लोकेश कुमार,देव,विपिन,मन्नू सूद,अरुणेश वर्मा, जतिन,लवली छाबरा,आदि उपस्थित रहे।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com