Saturday, May 10

जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही फेडरेशन का मुख्य उद्देश्य :राजू वोहरा

  • लुधियाना यूथ फेडरेशन द्वारा 25 जरूरतमंद महिलाओं को किया राशन वितरित

लुधियाना (संजय मिंका, मदनलाल) लुधियाना यूथ फेडरेशन (रजि.) की ओर से36 वा राशन वितरण समारोह गुरुद्वारा गऊ घाट पहली पातशाही में प्रधान राजू वोहरा की अध्यक्षता में किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में गुरुद्वारा गऊ घाट पहली पातशाही,के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी सुरजीत सिंह, ध्यान सिंह मेहता,तजिंदर खन्ना, मां भगवती क्लब के प्रधान अविनाश सिक्का,गौशाला शॉप कीपर एसोसिएशन के प्रधान विकास गुप्ता,हरीश गुप्ता,सोनू बेदीसंजीव तुली,राजीव अग्रवाल,श्री ज्ञान स्थल मंदिर से रोशन लाल शर्मा आदि विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर 25 जरूरतमंद महिलाओं को राशन वितरित किया गया। राशन वितरित करते हुए ज्ञानी सुरजीत सिंह ने कहा कि फेडरेशन की ओर से समाज सेवा के लिए किए जा रहे कार्य बहुत ही सराहनीय है। गुरु ग्रंथ साहिब की वाणी में भी वाहेगुरु जी ने दूसरो की निष्काम भाव से सेवा करने की सीख दी है। विकास गुप्ता ने कहा कि किसी भूखे को अन्न का दान महादान है।फेडरेशन के सभी सदस्य वाहेगुरु जी की दी हुई शिक्षा को अपना कर अपना जीवन दूसरो की सेवा में अर्पित कर रहे है।इस मौके राजू वोहरा ने कहा कि फेडरेशन के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि ये सब कार्य दानी सज्जनों के सहयोग से पिछले 3वर्षों से करवाए जा रहे है।फेडरेशन का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की मदद करना है। ।इस अवसर पर महा सचिव कंवरपाल सिंह,दुष्यंत कौड़ा,राम मूर्ति मिश्रा,रणजीत सिंह,राजेश मिश्रा,सतनाम सन्नी अक्षय ग्रोवर आदि मौजूद थे।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com