- राज्य में बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर सोमवार को दिए जाएंगे पूरे पंजाब में पुलिस हेड क्वार्टर्स पर ज्ञापन
लुधियाना (संजय मिंका, अरुण जैन) पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की ओर से राज्य महासचिव सुनील मेहरा,प्रधान अरविंदर सिंह मक्कड़, की अध्यक्षता में राज्य में बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस माता रानी चौंक स्थित मंडल कार्यालय में की गई।इस मौके राज्य महासचिव सुनील मेहरा ने कहा पंजाब में भगवंत मान की सरकार को आए हुए 22 दिन हो गए हैं लोगों ने इस उम्मीद से भगवंत मान सरकार को बहुमत से जिताया था कि राज्य में बिगड़ रही कानून व्यवस्था पर लगाम लग सके परंतु 22 दिन बीत जाने के बाद भी राज्य में कानून व्यवस्था की हालात सुधरने की बजाय ज्यादा बिगड़ रहे हैं प्रतिदिन राज्य में कहीं ना कहीं गैंगस्टर की ओर से कत्ल किया जा रहा है। गैंगस्टर ने अब लुधियाना के व्यापारियों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है।जिसका ताजा उदाहरण गत दिनों लुधियाना के फोकल प्वाइंट क्षेत्र में सौरव जैन व्यापारी पर हुए जानलेवा हमले का है।सौरव जैन के ड्राइवर ने सूझ बूझ से काम लेते हुए उनकी किसी प्रकार जान बचाई।जब वो इसकी शिकायत लेकर दुगरी थाने गए तो उनको फोकल प्वाइंट थाने भेजा गया।फोकल प्वाइंट से उनको ढढारी थाने,ढढारी थाने से उनको कंगनवाल थाने भेजा गया।इस तरह पुलिस विभाग ने उनकी मदद करने की बजाय उनको परेशान किया।
इस घटना को हुए 64घंटे बीत चुके है।परंतु अभी तक पुलिस की ओर से कोई करवाई नही हुई।जिससे लुधियाना के व्यापारी दहशत में हैं।वही दूसरी ओर भगवंत मान सरकार एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स बना कर राज्य में इन पर नकेल कसने की सिर्फ घोषणा कर रही है।पर अभी तक सिर्फ घोषणाएं हुई है। अमली जामा नही पहनाया गया। अगर राज्य में कानून व्यवस्था का यही हाल रहा तो व्यापारियों को अपनी सुरक्षा के लिए जल्द सड़कों पर उतरना पड़ेगा। अरविंदर सिंह मक्कड़ ने कहा कि राज्य में बिगड़ी रही कानून व्यवस्था को लेकर वहां से कोई भी व्यापारी पंजाब में माल खरीदने नहीं आ रहा। पंजाब का व्यापार तो पहले ही मंदी की कगार पर है अगर राज्य में कानून व्यवस्था का यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में व्यापारी भीख मांगने पर मजबूर हो जायेगे। अश्विनी महाजन प्रवीण शर्मा ने कहा कि लुधियाना मे सौरव जैन के साथ हुई घटना को लेकर सोमवार को पूरे पंजाब में पुलिस हेड क्वार्टर को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा अगर उस पर कोई करवाई नही हुई तो पूरे पंजाब के पुलिस कमिश्नर ऑफिस का घेराव किया जाएगा।आयुष अग्रवाल,सुरिंदर अग्रवाल ने कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर हमला करने वाले नही पकड़े गए तो राज्य में बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर जल्दी ही पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की ओर से पूरे पंजाब में भगवंत मान सरकार को कुंभकरण की नींद से जगाने के लिए एक आंदोलन चलाया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी भगवंत मान सरकार की होगी।वही मुख्यमंत्री भगवंत मान व उनकी सरकार के 92 विधायको के घरों का घेराव भी पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की ओर से किया जाएगा।इस मौके निखिल जैन,अमित गुप्ता आदि उपस्थित रहें।पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल ने सौरव जैन के घर वालो को दिया आश्वासन पंजाब प्रदेश का एक शिष्टमंडल सौरभ जैन के घर वालों को मिला। उन्होंने उनके घर वालों को आश्वासन दिया कि पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की पूरी टीम उनके साथ खड़ी है और सौरभ जैन पर हुए जानलेवा हमले की जल्द ही पूरी कार्यवाही करवाई जाएगी और अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे डाला जाएगा। उन्होंने सौरव जैन पर हुए जानलेवा हमले को लेकर व राज्य में बिगड़ रही कानून व्यवस्था को जल्दी ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को भी सूचित किया जाएगा।