Saturday, May 9

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा महर्षि गौतम जयंती बड़ी धूमधाम के साथ मनाई !

लुधियाना (संजय मिका, अरुण जैन)- गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा सुंदर नगर स्थित महाराजा अग्रवाल धर्मशाला में हिंदू नव वर्ष पर महर्षि गौतम जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई ! इस अवसर पर लुधियाना वासी सभी गुर्जर गौड़ ब्राह्मण इकट्ठे हुए साथ ही यहाँ पर हरियाणा पंजाब से अमृतसर , नवांशहर और फगवाड़ा से सभी गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए ! यहां पर आए हो सभी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा महर्षि गौतम जी की जीवनी पर प्रकाश डाला ! यहां पर ब्राह्मण समाज द्वारा नई कार्यकारिणी का गठन किया गया ! यहां पर नए पद पर श्याम लाल जी जोशी को पंजाब ब्राह्मण समाज का अध्यक्ष बनाया गया ! इस अवसर पर दीपचंद जाजड़ा , प्रयाग गील , मूलचंद कठातला , ओम प्रकाश जोशी , लूणकरण साखी , बलजित जाजड़ा , लालजी जोशी , जगदीश प्रसाद उपाध्याय , सुरेंद्र जी गील , लालचंद साखी , राजेंद्र साखी , लक्ष्मीकांत गील , नरेश जोशी , रामरतन जोशी , जगदीश गील और समस्त गुर्जर गौड़ ब्राह्मण सपरिवार के साथ शामिल हुए !

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com