लुधियाना (संजय मिका,विशाल)- ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की प्रधान नेटा डिसूजा तथा पंजाब प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रधान बलबीर रानी सोडी के दिशा निर्देशानुसार महंगाई के खिलाफ लुधियाना महिला कांग्रेस प्रधान मनीषा कपूर तथा उनकी टीम द्वारा प्रदर्शन किया गया।पेट्रोल डीजल गैस की बेलगाम हो रही कीमतों के लिए महिला कांग्रेस में केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस ने सिलेंडरों पर तथा स्कूटर पर हार चढ़ा कर बेलगाम हो रही महंगाई के लिए प्रदर्शन किया।अब वह दिन दूर नहीं जब हमें फिर से चूल्हे चलाने पड़ेंगे और साइक्लो का उपयोग करना पड़ेगा।मनीषा कपूर ने कहा कि महंगाई की मार से मध्यमवर्गीय परिवारों को तरसना पड़ रहा है। आम आदमी के घर का बजट बिगड़ रहा है मोदी जी से अपील करते हैं की ऐसे हमें और अच्छे दिन ना दें बल्कि हमारे पुराने दिन ही लौटा दे।
Previous Article2 और 3 अप्रैल को होगा यू एन्ड आई फैशन वीक, सीजन-4
Next Article ਮਾਸ ਮੀਡੀਆ ਅਫ਼ਸਰ ਡਾ. ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਹੋਏ ਸੇਵਾ ਮੁਕਤ