Saturday, May 10

मुख्यमंत्री महोदय शहीद भगत सिंह के सुपनियां नंू साकार करदे समय किते शहीद सुखदेव, सराभा व उधम सिंह दे सुपनियां दा कत्ल न कर देना : अशोक थापर

लुधियाना (विशाल, रिशव )- शहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्रस्ट ने शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव में खटकडक़लां में भगवंत मान की तरफ से ली गई पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री महोदय शहीदे-आजम भगत सिंह जी के सपनों को साकार करदे-करदे किते उहनां दे साथी शहीद सुखदेव थापर सहित पंजाब की धरती पर जन्म लेने वाले शहीद करतार सिंह सराभा व शहीद उधम सिंह के सपनों को साकार करना भूल न जाना। उपरोक्त शब्दों का प्रगटावा शहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व शहीद सुखदेव थापर के वंशज अशोक थापर ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से शपथ लेने के उपरांत शहीद ए आजम भगत सिंह के सपनों के पंजाब निर्माण के लिए सपनों को साकार करने की बात करते समय उनके साथी रहे शहीद सुखदेव थापर सहित शहीद करतार सिंह सराभा व शहीद उधम सिंह को याद न करने से पंजाबियो की भावनाओं को ठेस पंहुची है। स्वतंत्रता संग्राम में एक ही समय व एक साथ शहीद हुए शहीद सुखदेव थापर का नवनियुक्त मुख्यमंत्री की तरफ से नाम तक न लेना और दूसरी तरफ एक विशेष समुदाय से संबधित रहे अकेले शहीद भगत सिंह जी का महिमा मंडन शहीदों को दो धर्मो में विभाजित कर भेदभाव करने का साफ-साफ संकेत है। कि पंजाब के हर वर्ग से वोट हासिल कर राज्य में सतासीन हुई आप सरकार भी पूर्व राज्य सरकारों की तर्ज पर एक समुदाय को ही खुश करके वोट बैंक पक्का करने के प्रयत्न करेगी ही नहीं बल्कि शपथ लेने के समय से ही यह कार्य शुरु कर चुकी है। पंजाब की धरती पर जन्म लेने वाले शहीद सुखदेव थापर का मुख्यमंत्री की तरफ से मंच से नाम तक न लेना इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि वर्षो से हिन्दू परिवार से संबधित शहीद होने के चलते उनके साथ किया जा रहा राजनितिक भेदभाव भविष्य में भी पंजाब की धरती पर जारी रहेगा। भले ही पंजाब में कितनी बार सता परिवर्तन व इंकलाब क्यों न आ जाए। वोट बैंक की खातिर यहां के नागरिकों के साथ-साथ शहीदों के साथ भी जाति आधारित भेदभाव राजनितिक परपंरा के रुप में जारी रहेगा।    

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com