लुधियाना (विशाल, रिशव )- लुधियाना में आस-एहसास एनजीओ ने समाज के विभिन्न वर्गों की महिलाओं के साथ मनाया इंटरनेशनल वूमन्स डे। महिलाओं के हर वर्ग के विकास के लिए प्रयासरत एनजीओ आस-एहसास ने समाज के विभिन्न वर्गों की महिलाओं के साथ अंतर्राष्टीय महिला दिवस मनाया, जिसमें एडीसीपी प्रज्ञा जैन ने बतौर मुख्य मेहमान शिरकत की।इस आयोजन में सुबह पुलिस लाइन्स लुधियाना में पंजाब पुलिस, सांझ के सहयोग से अलग-अलग कॉलेजों के महिला एनसीसी कैडेट्स के लिए करियर काउन्सलिंग सेशन और आंखों के फ्री चेक-आप का आयोजन किया गया। इसके बाद दोपहर को ताजपुर रोड स्थित महिला जेल में महिला कैदियों को आस-एहसास की तरफ से महिला दिवस की महत्वत्ता बताई गई और रिफ्रेशमेंट दी गई। शाम को आस-एहसास के समस्त मेंबरों ने ड्राइंग रूम में इंटरनेशनल महिला दिवस मनाया जहां आस-एहसास की पीआरओ कृतिका और विशाल ने सारे मेंबर्स को सोशल मीडिया को समाज की भलाई के लिए इस्तेमाल करने की जानकारी दी और लाइव ट्रेनिंग उपलब्ध कराई। इस उपलक्ष्य पर आस-एहसास एनजीओ की अध्यक्ष रुचि बावा ने कहा कि हमारा एकमात्र उद्देश्य है कि महिला को सशक्त कैसे करें,जिसके लिए हम प्रयासरत रहते है और हम भविष्य में वुमन जेल में बंद महिलाओं के लिए कॉउंसलिंग सेशन और स्किल डेवलपमेंट प्रोग्रामों का आयोजन करते रहेंगे। अंत मे रुचि बावा ने पुलिस प्रशासन, सांझ और महिला जेल प्रशासन का धन्यवाद किया।
Previous Articleਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਖੇ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਮਹਿਲਾ ਦਿਵਸ
Related Posts
-
ਚਾਈਨਾ ਡੋਰ ਨਾਲ ਨਾ ਸਿਰਫ਼ ਇਨਸਾਨੀ ਜਾਨ ਨੂੰ ਖ਼ਤਰਾ ਹੈ, ਸਗੋਂ ਪੰਛੀਆਂ ਅਤੇ ਪਸ਼ੂਆਂ ਦੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਵੀ ਖ਼ਤਰੇ ‘ਚ ਪੈਂਦੀ ਹੈ:- ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ ਡਾ. ਜਯੋਤੀ ਯਾਦਵ ਬੈਂਸ
-
ਡੀ.ਸੀ ਹਿਮਾਂਸ਼ੂ ਜੈਨ ਵੱਲੋਂ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਚੱਲ ਰਹੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਨੂੰ ਜਲਦ ਨੇਪਰੇ ਚਾੜ੍ਹਨ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ
-
ਐਨ.ਆਰ.ਐਲ.ਐਮ ਤਹਿਤ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੀਆਂ ਮਹਿਲਾ ਸਵੈ-ਸਹਾਇਤਾ ਸਮੂਹ ਵੱਲੋਂ ਹੱਥ ਨਾਲ ਬੁਣੇ ਉੱਨੀ ਮਫਲਰ ਤਿਆਰ