Wednesday, March 12

मनजिंदर सिंह सिरसा द्वारा मजीठिया की वकालत करने से लगता है कि सिरसा शायद भूल गए कि वह अकाली दल में नही बलकि भाजपा में है- बावा

  • नवजोत सिदू का पंजाब मॉडल पंजाब को नई दिशां प्रदान करेगा

लुधियाना, (विशाल, अरुण जैन)- पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार बावा ने भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा द्वारा वकालत करने के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया प्रगट करते हुए कहा कि सिरसा शायद भूल गए कि वह अकाली दल में नही बलकि भाजपा में है। उन्होंने कहा कि सिरसा एक ऐसे नेता है,जिन्होंंने अपने अब तक के राजनीतिक कैरियर में अलग अलग पार्टीयों का स्वाद चखा है। बावा ने कहा कि नवजोत सिंह देश की वह शख्सियत है,जिन्होंने अलग अलग क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा से अपना विशेष स्थान बनाया और अब पंजाब कांग्रेस के प्रधान के रूप मं सिदू अहम भूमिका निभाते हुए कांग्रेस पार्टी का आधार मजबूत करने में लगे हुए है। उन्होंने दावा किया कि नवजोत सिदू का पंजाब मॉडल पंजाब को नई दिशां प्रदान करेगा।उन्होंने यह भी दावा किया कि अमृतसर पूर्वी विधान सभा क्षेत्र से कांगे्रस पार्टी के उम्मीदवार नवजोत सिंह सिदू इस बार रिकार्ड तोड़ वोट से जीत कर राजनीति में नया एतिहास बनाएगे। जब कि मजीठिया की जमानत तक नहीं बच सकेगी।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी की अगवाई में कांग्रेस पार्टी एक बार फिर से स्पष्ट बहुमत लेकर सरकार बनाएगी। इसके लिए पंजाब की जनता केवल 20 फरवरी का ही इंतजार कर रही है।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com