
- विकास को देख करें मतदान, गलत शख्स को मतदान किया तो सिवाए पश्चाताप कुछ नहीं लगेगा हाथ : संजय तलवाड़
लुधियाना (संजय मिका,अरुण जैन)- विधानसभा पूर्वी से कांग्रेस उम्मीदवार संजय तलवाड़ को चुनाव प्रचार के दौरान वार्ड-7 निवासियों के सैंकड़ो निवासियो ने लड्डुओ से तोल कर उनके विधायक कार्यकाल में वार्ड में 33 करोड़ 25 लाख रुपये की राशि से ज्यादा के हुए विकास कार्यो पर आभार जताया। इससे पूर्व तलवाड़ ने वार्ड-18 के सैक्टर 32ए में डोर-टू-डोर व नुक्कड़ बैठक, वार्ड-14 के विजय नगर में डोर-टू-डोर कर स्थानीय निवासियों ने वोट मांगे, वार्ड-6, वार्ड-9, वार्ड-13, वार्ड-15,वार्ड-17, वार्ड-23 में विभिन्न स्थलों पर जनसभाओ को संबोधित किया। वार्ड-19 में महिला शक्ति ने घर-घर जाकर वोट मांगे। इस दौरान संजय तलवाड़ ने वार्ड-12 में पार्षद नरेश उप्पल की प्रेरणा से भाजपा एस.सी मोर्चा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए विनोद कुमार, केदार नाथ, राममूर्ति, लाल सोहन, गुरबख्श सिंह,ललित कुमार का स्वागत कर कांग्रेस में शामिल करवाया। संजय तलवाड़ ने विधानसभा पूर्वी में अपने कार्यकाल में हुए विकास की जानकारी देते हुए कहा कि अकेले वार्ड-7 में ही गलियों,सडक़ों के निर्माण, शुद्भ पानी की सप्लाई के टयूब्वैलो, सीवरेज लाइन में सुधार सहित स्ट्रीट लाइटों की व्यव्स्था पर 33 करोड़, 25 लाख 57 हजार 306 रुपये खर्च हुए हैं। इसके इलावा 4 हजार करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को जमीन पर उतारने वाला विधानसभा पूर्वी क्षेत्र राज्य का पहला क्षेत्र है जिसमें इतना विकास हुआ है। उन्होने क्षेत्र की जनता से आग्रह किया कि वह झूठे वायदे कर वोट बटोरने वाले उम्मीदवारों से सुचेत रहते हुए विकास कार्यो को ध्यान में रख कर वोट करें। अगर वोट देते समय गलत व्यक्ति व गलत पार्टी के पक्ष में मतदान किया तो सिवाए पश्चाताप के कुछ हाथ नहीं लगेगा। इस अवसर पर पंजाब प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष लीना टपारिया, पार्षद कुलदीप जंडा, कंचन मल्हौत्रा, रविन्द्र कौर खिंडा, मोनू खिंडा, विनित भाटिया, नरेश उप्पल, गौरव भट्टी, हैप्पी रंधावा, जगदीश दीशा, आशीष टपारिया, लाडी कत्याल, राजेश कुमार बस्सी, पंडित मोहन श्याम शर्मा, रामा मोंगा, कोमल प्रधान, सर्वजीत सत्ता, सतीश मल्हौत्रा,हरविन्द्र हैप्पी, संजय जैन, बलविन्द्र जागड़ा, गुरमेल घुम्मन, सुभाष सचदेवा, जय गोपाल शर्मा, डा.प्रदीप सचदेवा, के.आर पुरी, भूपिन्द्र सिंह, नीलकमल शर्मा, गगन कल्सी, राजीव झमट लक्की, महेश वर्मा, अमर, दीपक सेठी, पिंटू, सुनील कुमार, मुनीष गुप्ता, मनोज कुमार हैप्पी, मनोज सूद, शमशेर सिंह, हरदीप सिंह हैप्पी, संगत राम मंगा, सुरिन्द्र सिंह लसाड़ा, रीटा प्रधान, अवतार सिंह तारी, चंद्रसोहन सिंह, चमकौर सिंह, अनूप सिंह, बिमला देवी, बलबीर कौर, रुपिन्द्र कौर, सरोज रानी, जस्सी कौर, सुनील गुप्ता, रवि शर्मा, नीरज चोपड़ा, सुभाष जी सहित अन्य भी उपस्थित रहे।