Saturday, May 10

लुधियाना महिला कांग्रेस प्रधान मनीषा कपूर ने सोनिका शर्मा और मोनिका शर्मा को नियुक्ति पत्र देकर लुधियाना महिला कांग्रेस का जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किया

लुधियाना (संजय मिका,विशाल)- लुधियाना में महिला कांग्रेस की जिला प्रधान नियुक्ति होने के बाद मनीषा कपूर अब अलग-अलग पदों पर वार्डों में नियुक्तियां देने का दौर शुरु कर दिया है। लुधियाना के हल्का नार्थ वार्ड नं 92 में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें खास तौर पर कांग्रेस के राकेश पांडे की धर्मपत्नी पवन पांडे एवं बेटे दुष्यन्त पांडे खास तौर पर पहुंचे।उनकी रहनुमाई में, मनीषा कपूर की ओर से हल्का नार्थ के वार्ड नं 92 में सोनिका शर्मा एवं मोनिका शर्मा को नियुक्ति पत्र देकर उन्हें लुधियाना महिला कांग्रेस का जनरल सेक्रेटरी बनाया गया है।मनीषा कपूर ने कहा कि जो महिलाएं घर के साथ साथ बाहर आकर कांग्रेस पार्टी के लिए अपने सेवाएं दे रही है उनका तेह दिल से धन्यवाद।उन्होंने उन महिलाओं को विश्वास दिलवाया कि उन्हें पार्टी में बनता मान दिया जाएगा।उन्होंने हाई कमान का भी धन्यवाद किया कि उन्होंने मुझपर विश्वास करके इतनी बड़ी जिमेदारी दी है।आनेवाले समय में ओर नई नियुक्तिया करके वह महिला कांग्रेस के संघठन को ओर मजबूत करेगे।इस 2022 के इलेक्शन में महिलाओं द्वारा जोरों से प्रचार किया जा रहा है ताकि 2022 में फिर कांग्रेस की सरकार बनाई जा सके।सोनिका शर्मा और मोनिका शर्मा ने हाई कमान का धन्यवाद किया कि उनपर विश्वास करके उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है वह पूरी तह दिल से निभाएंगे।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com