Thursday, March 13

हर हर महादेव शिवरात्रि महोत्सव कमेटी की शोभायात्रा 27 को

लुधियाना (संजय मिका,विशाल)- हर हर महादेव शिवरात्रि महोत्सव कमेटी की ओर से 27 फरवरी को विशाल शोभायात्रा श्री दुर्गा माता मंदिर नजदीक जगराओं पुल से निकाली जा रही है। इसकी तैयारियों को लेकर एक मीटिग का आयोजन प्रधान अश्वनी बहल की अध्यक्षता में पुखराज होटल लक्कड़ बाजार में किया गया। प्रधान अश्विनी बहल ने बताया कि कमेटी की ओर से 27 फरवरी को विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो दुर्गा माता मंदिर जगराओं पुल से आरंभ होकर घुमार मंडी, आरती चौक, वेलकम पैलेस से होती हुई श्री नव दुर्गा मंदिर के सामने आई ब्लॉक सराभा नगर में विश्राम लेगी। यहां रजनीश आहूजा, सुशील कपूर, प्रदीप सिगला, रविन्द्र आहुजा, हर्ष दुग्गल, बलदेव राज कतना द्वारा भगवान भोले नाथ की महाआरती की जाएगी। मीटिग में शोभायात्रा संबंधी चर्चा की गई। संजीव बांसल ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच निकलने वाली इस शोभा यात्रा में सरकारी गाइडलाइंस का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इस अवसर पर अश्वनी जैन, दविदर बहल गोगा, पंकज ग्रोवर, राजीव छिब्बर, सतीश सोनी, संदीप गुगनानी, एडवोकेट अशोक जैन, अश्वनी भगत, संजीव बंसल, शिवराम गुप्ता, दीपक गोसाईं, नितिन सोंधी, राजकुमार, सुभाष नागपाल, गुरमीत सिंह, अमनदीप भनोट,राजू बेरी, तुषार बेरी, दीपक चोपड़ा, सतनाम, राजीव शर्मा, सुमित धीर, अमन शर्मा, धीरज शर्मा, बनवारी हरजाई, विमल हरजाई, मनु नंदा आदि उपस्थित थे।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com