Friday, May 9

गणतंत्र दिवस लोकतंत्र की नींव मजबूत करने का संदेश देता है- बावा

लुधियाना (विशाल, राजीव)- गणतंत्र दिवस की 73वीं वर्षगांठ पर लुधियाना के गुरू नानक स्टेडियम में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मंत्री काका  रणदीप सिंह नाभा के साथ शामिल होने के बाद पंजाब राज्य उद्योग विकास निगम के चेयरमैन कृष्ण कुमार बावा ने कहा कि गणतंत्र दिवस लोकतंत्र की नींव मजबूत करने का संदेश देता है। बावा ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान के निर्माता डा बी आर अंबदेकर का लिखित संविधान भारत देश में लागू हुआ। जिसमें हर वर्ग को एक सम्मान अधिकार व आजादी देने की बात कहीं गई। हमारे संविधान में हर एक नागरिक के अधिकार व फर्ज है,जिनको समझने की जरूरत है। बावा ने कहा कि हर एक नागरिक को अपने वोट के अधिकार को पहचाने व इस्तेमाल करने के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मतदान करने के समय देश के महान जोंधों शहीदे आजम भगत सिंह,राजगुरू ,सुखदेव व लाला लाजपत राय को याद करे।
 

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com