
लुधियाना (संजय मिका,विशाल)- पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा पार्टी के सीनियर नेताओं को राज्य में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लगातार अहम जिम्मेदारी दी जा रही है। सिधू ने आज यहाँ लुधियाना से सम्बंधित पार्टी के सीनियर नेता परमिंदर मेहता को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महासचिव नियुक्त किया है। सिधू ने खुद यह नियुक्ति पत्र श्री मेहता को सौंपा है। अपनी नियुक्ति के लिए आभार व्यक्त करते हुए श्री मेहता ने कहा कि वह इस जिम्मेदारी को पूरी तनदेही से निभायँगे। उधर , श्री मेहता की पँजाब कांग्रेस महासचिव के तौर पर नियुक्ति का सीनियर पार्टी नेताओं रविन्द्र स्यान, सरबजीत बंटी, पवन ठाकुर, जितेश्वर शर्मा, हेमन्त जैन, मोहहमद अब्बास, रविन्द्र अरोड़ा, पितु गिल, अशोक वाल्मीकी, दविंदर बिट्टा आदि ने जोरदार स्वागत किया है।