- स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट, एयरलाइंस एंड टूरिज्म, सीटी यूनिवर्सिटी
लुधियाना (विशाल, रिशव) लुधियाना द्वारा “रिवाम्पिंग हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म इंडस्ट्री थ्रू इनोवेशन” नामक पहली पुस्तक प्रकाशित करने का गौरव हासिल किया है।स्कूल के मुखी प्रो.(डॉ.) अमित कुमार ने कहा कि विश्व अर्थव्यवस्था में आतिथ्य और पर्यटन उद्योग का बहुत बड़ा योगदान है और यह बहुत तेजी से बढ़ रहा है। यह विश्व आर्थिकता में सबसे महत्वपूर्ण उद्योगों में से एक है। होटल या रेस्तरां के अलावा पर्यटन उद्योग काफी लम्बा सफर तय कर चूका है जो कृषि से मानवता की बेहतरी के लिए रोजाना नई तकनीक ला रहा है। कोरोनावायरस महामारी ने पर्यटन उद्योग को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है और अब आशा की एक किरण नज़र आ रही है और उद्योग महामारी से निपटने के लिए तैयार है और आमदन बनाये रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।इस पुस्तक का मुख्य उद्देश्य शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, व्यावसायिक पेशेवरों और छात्रों को अपने विचारों का योगदान करने और विकास में मदद करने के लिए एक मंच प्रदान करना है। यह विदेशी संबंधों को मजबूत करने और सुधारने के लिए पर्यटन उद्योग को शोध का अवसर भी प्रदान करेगा।उन्होंने कहा कि यह पुस्तक हमारे माननीय चांसलर चरणजीत सिंह चन्नी, मैनेजिंग डायरेक्टर मनबीर सिंह और वाइस चेयरमैन हरप्रीत सिंह के निरंतर प्रोत्साहन, प्रेरणा, समर्थन और प्रोत्साहन का परिणाम है। सीटी यूनिवर्सिटी के चांसलर चरणजीत सिंह चन्नी और वाइस चांसलर डॉ. हर्ष सदावर्ती ने स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट, एयरलाइंस एंड टूरिज्म के सभी सदस्यों को उनकी पहली पुस्तक के प्रकाशन पर बधाई दी।