लुधियाना (संजय मिका,विशाल) – महिला कांग्रेस नेतृत्व ने संगठन की लुधियाना (शहरी) अध्यक्ष लीना टपारिया को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष की जिम्मेंदारी सौंपी। पंजाब प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष बलवीर रानी सोढी ने चंडीगढ़ में आयोजित समारोह के दौरान लीना टपारिया को नियुक्ति पत्र सौंप कर नई जिम्मेंदारी सौंपी। वर्णनीय है कि लीना टपारिया ने पिछले एक दशक से ज्यादा समय तक बतौर लुधियाना महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर कार्यरत रहते हुए पार्टी की नींव को मजबूत करने के साथ-साथ महिला कांग्रेस में भी बड़े बदलाव कर लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई। लीना टपारिया ने आल इंडिया महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीटा डिसूजा, पंजाब प्रभारी श्रीमति ममता भूपेश व प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष बलवीर रानी सोढी सहित प्रदेश स्तरीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। वहीं अपने अध्यक्ष कार्यकाल में महिला पदाधिकारियो, कार्यकर्ताओ व प्रदेश व जिला कांग्रेस के समय-समय के सांसदों, विधायकों,अध्यक्षों,पार्षदों व यूथ कांग्रेस अध्यक्षों सहित अन्य सहयोगियो का धन्यवाद करते हुए कहा कि उक्त सभी के सहयोग के बिना इतने लंबे समय तक बतौर अध्यक्ष कार्य करने का सुअवसर मिला।
Previous Articleसीटी यूनिवर्सिटी में ‘मिल्चर-ए कश्मीर नाइट’ का आयोजन