Saturday, May 10

बावा द्वारा हलका साऊथ में घर-घर पहुंच करने का सिलसिला जारी,जनता द्वारा मिल रहा प्यार व अर्शीवाद मेरी ताकत

लुधियाना (संजय मिका,विशाल) – सीनियर कांग्रेसी नेता व पंजाब राज्य उद्योग विकास निगम के चेयरमैन और आंतकवाद के खिलाफ निडरता व बहादुरी से मुकाबला करने वाले कृष्ण कुमार बावा इस समय विधान सभा हलका साऊथ में प्रमुख उम्मीदवार के रूप में आगे आ रहे है,ने आज साऊथ हलके  के वोटरो के साथ घर घर जा कर संपर्क कायम किया और कांग्रेस पार्टी हेतु वोट की मांग की है। बावा ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर डा मनमोहन सिंह तक कांग्रेस पार्टी के प्रधानमंत्री ने भारत को दुनियां के देशों की पहली लाइन में विकास,शांति व खुशहाली पक्ष से आगे खड़ा कर दिया। जिस पर हर भारतीय को गर्व है। उन्होंने कहा कि आज देश में फिरकाप्रस्ती का भारू होना चिंता का विषय है।  उन्होंने कहा कि पंजाब में देश की एकता अखंडता हेतु लड़ते हुए कांग्रेस पार्टी के नेतायों व वर्करो ने कुर्बानियां दीं। पंजाब को आज फिर स्थिर सरकार की जरूरत है जो नवजोत सिंह सिदू की पंजाब मॉडल सोच व चरनजीत सिंह चन्नी द्वारा किए काम हर पंजाबी की जुबान से सुने जा रहे है। जो कांग्रेस के लिए शुभ शगुन है।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com