Thursday, March 13

भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक की घटना को साजिश करार दिया .

  • भाजपा दोपहर12 बजे लुधियाना के डी.सी.कार्यालय के बहार धरना पर्दर्शन करेगी और डी.सी.साहब को ज्ञापन सौपेगी।  

लुधियाना (विशाल, रिशव )- भारतीय जनता पार्टी जिला लुधियाना के अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंगल की अध्य्क्षता में भाजपा लुधियाना के जिला कार्यालय में एक बैठक का हुयी। जिसमे जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा की कल देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंदर मोदी जी की सुरक्षा में यह बड़ी चूक थी। उन्होंने कहा की कल फ़िरोज़पुर में होने वाली रैली में प्रधानमंत्री जी ने पहुंचना था लेकिन इससे पहले उन्होंने हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद भगत सिंह,राजगुरु,सुखदेव की स्मारक पर शहीदों को नमन करना था लेकिन हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक से लगभग 20 किलोमीटर पहले जब पीएम नरेंद्र मोदी का काफिला फ्लाईओवर पर पहुंचा,तो वहां कुछ कांग्रेस के गुंडों दवारा सड़क पर प्रदर्शन कर के रोका गया। पीएम 20 मिनट फ्लाईओवर पर फंसे रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने कहा की भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक की घटना को साजिश करार दिया और दावा किया कि कांग्रेस के खूनी इरादे नाकाम रहे।  भाजपा जिला अध्यक्ष ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली पंजाब की कांग्रेस सरकार से सवाल किया कि राज्य की पुलिस ने क्या जानबूझकर प्रधानमंत्री के सुरक्षा दस्ते को झूठा आश्वासन दिया ? कैसे प्रदर्शनकारी उनके काफिले तक पहुंचे ? क्या पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी  इसका जवाब देंगे। भाजपा अध्यक्ष ने कड़े तेवर दीखते हुए कहा की भाजपा लुधियाना दोपहर12 बजे लुधियाना के डी.सी. कार्यालय के बहार धरना पर्दर्शन करेगी और डी.सी.साहब को ज्ञापन सौपेगी। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा की कांग्रेस के नेताओं का जिसमे कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू,मुख्यमंत्री चन्नी,व प्रवक्ता सुर्जेवाल का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है।उन्हें चाहिए की वो किसी अच्छे से मनोरोगी चिकत्सक को दिखाए। उन्होंने बताया की लुधियाना से 300  बसे 300 कारे रेल्ली के लिए लुधियाना से रवाना हुयी । जिनमे से कारे और कुछ बसे तो रैली स्थान पर पहुंच गयी लेकिन बाकी की रास्ते में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व पुलिस के जवानों ने जाने से रोका।  इस मौके पर भाजपा पंजाब व्यापर प्रकोष्ठ के सयोंजक दिनेश सरपाल,जिला महामंत्री राम गुप्ता,कांतेदु शर्मा,जिला उपाध्यक्ष सुनील मौदगिल,महेश शर्मा,अश्वनी बहल, सचिव नवल जैन ,मीडिया सचिव डा.सतीश कुमार,युवा मोर्चा के प्रधान कुशाग्र कश्यप ,महिला मोर्चा की महामंत्री हरमन जीत कौर,आईटी के सह इंचार्ज मन्नू अरोड़ा,हर्ष सरीन इत्यादी उपस्थित रहे । 

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com