- समारोह को लेकर मंडल सदस्य द्वारा प्रचार सामग्री जारी की
लुधियाना (विशाल, रिशव ) – :श्री महाकाल सेवा मंडल(रजि:)की ओर से महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष में तीसरी विशाल शोभा यात्रा 25 फरवरी 2022 को शिव मंदिर,श्री रामलीला दरेसी मैदान से नूरवाला रोड विवेक धाम आश्रम लुधियाना तक धूमधाम से निकाली जा रही है,वही 25 फरवरी दिन शुक्रवार रात को नूरवाला रोड विवेक धाम आश्रम लुधियाना में सस्था की और से विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है .समारोह को लेकर एक मीटिंग का आयोजन नूरवाला रोड विवेक धाम आश्रम में स्वामी विवेक भारती जी महाराज,स्वामी समृति भारती जी महाराज,पंडित अजय वशिष्ट जी ब्राह्मण भलाई बोर्ड पंजाब के सीनियर वाइस चेयरमैन,सरप्रस्त डॉ.ओ.पी शर्मा,शोभायात्रा इंचार्ज आशीष कांसल अध्यक्षता में हुई।मीटिंग को संबोधित करते हुए चेयरमैन गौरव महेन्द्रू व् प्रधान दीपक प्रजापत ने कहा है कि श्री महाकाल सेवा मंडल(रजि:)की और से महाशिवरात्रि के उपल्क्ष में नूरवाला रोड पर 25 फरवरी दिन शुक्रवार को तीसरी विशाल शोभायात्रा वं भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है. मुख्य सेवादार टोनी मल्होत्रा,अतुल तलवार,सुनील शर्मा,गगन कोहली,कपिल शर्मा,विनय बांधा,कृष्ण लाल मल्होत्रा ने कहा कि विशाल शोभायात्रा शिव मंदिर,श्री रामलीला दरेसी मैदान से सायं 5:00 बजे आरंभ होगी जो कि शिवपुरी रोड से होते हुए नूरवाला रोड विवेक धाम आश्रम में महाआरती के साथ संपन्न होगी वैभव जैन,नरेश करबल,नितिन भगत,प्रदीप शर्मा ने कहा है कि यात्रा को लेकर मंडल सदस्य द्वारा तैयारी पूरी हो चुकी है,राजेश गाँधी,राजू अहूजा,सनी मल्होत्रा,रिंकू चड्डा,रजनी भसीन ने कहा है कि शिव संध्या में लव शैदीपुरिआ भोलेनाथ की महिमा का गुणगान करेंगे मंच संचालन की भूमिका धार्मिक एंकर सुरिंदर बावा निभाएंगे इस अवसर पर प्रचार सामग्री भी जारी की गई गौरव और दीपक ने कहा की इस बार भी महाकाल जी का सरूप महाकाल जी की नगरी उज्जैन से लाया जा रहा है,उन्होंने कहा की शोभायात्रा मार्ग को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। शोभायात्रा में झांकियां शामिल होंगी,जिसे तैयार करने के लिए दिल्ली,अंबाला ,बनारस और जालंधर से भी विशेष कारीगर लुधियाना पहुंच रहे हैं।इस अवसर पर रमन एडवोकेट,अमनदीप कौर,रमेश बजाज,दलीप चंद बीटन,तरसेम प्रजापत,सुरेश महेंद्रु,राजेश सरीन,नरेश सरीन,सनी सतीजा,सचिन वर्मा,वरिंदर महेन्द्रू ,नितिश बस्सी,वरुण गुप्ता,वरुण बवेजा,विशाल वर्मा,नमन,गौरव लेखी,प्रेम बत्रा,हरीश मल्होत्रा,रजत बजाज,शिवम् बवेजा,शिवम् सरीन,प्रिंस आदि उपस्थित रहे।