
लुधियाना (विशाल, राजीव)- पंजाब भाजपा इंडस्ट्री सैल के पूर्व प्रधान राकेश कपूर की ओर से पार्टी प्रति किए जा रहे कार्यों को देखते हुए पंजाब भाजपा के प्रधान अश्वनी शर्मा ने उन्हें पंजाब का कार्यकारिणी सदस्य नियुक्ति किया। राकेश कपूर की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। राकेश कपूर ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे जो पार्टी की ओर से जिम्मेदारी सौंपी गई है, मैं उसे पूरी तनदेही के साथ निभाऊंगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस पार्टी के आपसी अंतर्कल्ह के कारण पंजाब में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं है। पंजाब में लोग भी कांग्रेस पार्टी की नीतियों से तंग आ चुके है और पंजाब में नए विकल्प की तलाश में हैं। राकेश कपूर ने कहा कि पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाकर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा ताकि 2022 के विधानसभा चुनावों में पंजाब में भाजपा की सरकार बनाई जा सके।