Thursday, March 13

बावा ने विधान सभा हलका साऊथ में दिव्यांगों को बांटे ट्राई साइकिल

लुधियाना (विशाल, अरुण जैन)- विधान सभा हलका साऊथ में कांग्रेसी वर्करो की मीटिंग के बाद कांगे्रस पार्टी के संभावित उम्मीदवार व पंजाब राज्य उद्योग विकास निगम के चेयरमैन कृष्ण कुमार बावा ने दिव्यांगों को ट्राई साइकिल बांटते हुए कहा कि विदेशों में दिव्यागोंं को वीआईपी जैसा सम्मान दिया जाता है। उनकी मांगों व मुश्किलों का पहल के अधार पर ध्यान रखा जाता है। लेकिन दुख की बात यह है कि हमारे देश में दिव्यागों को अपनी मांगों को लेकर सडक़ों पर उतरना पड़ता है। जो कि शर्मनाक व मानवता को कलंकित करने वाली बात है। बावा ने लुधियाना के कोर्ट कंपलैक्स में हुए ब्लास्ट की सख्त शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि आज कुछ देश व पंजाब विरोधी शक्तियां पंजाब की अमन शांति को भंग करना चाहती है ताकि चुनाव में माहौल को खराब किया जा सकें। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस द्वारा किए जा रहे काम विरोधीयों को हजम नहीं हो रहे। इस लिए घिनौनी चाले चली जा रही है। इस मीटिंग में बलजीत मालड़ा,सिकंदर सिंह लोहारा सरपंच,बीबी सुदेश यादव,युवा नेता हरभजन सिंह,कुलदीप सिंह,सुखविंदर ङ्क्षसह जगदेव,रेशम सिंह सगू,मघर सिंह,राजपाल शर्मा,शिव कुमार शिवा ने कांग्रेस हार्ईकमान से पुरजोर मांग की पिछले 45वर्ष से कांग्रेस पार्टी की सेवा करने वाले और आंतकवाद का डट कर सामना करने वाले और तीसरी बार चेयरमैन बने कृष्ण कुमार बावा को विधान सभा हलका साऊथ से पार्टी टिकट देकर निवाजा जाए। इस अवसर पर सर्बजीत ङ्क्षसह अटवाल,रमन वर्मा,मनदीप सिंह,भुपिंदर सिंह,सोनिया,मन्नी देवी,संगीता सिंह,गीता,सीमा,खुशीं,सवाती,अमन फुलांवाल आदि मौजूद थें। 

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com