Thursday, May 15

भाजयुमो ने की ज़िला कार्यकरणीं सदस्यों की घोषणा

  • आगामी पँजाब विधानसभा चुनावों में भाजपा बहुमत में बनाएगी सरकार – कुशाग्र कश्यप

लुधियाना (विशाल,मदनलाल गुगलानी)-भारतीय जनता युवा मोर्चा लुधियाना के जिलाध्यक्ष कुशाग्र कश्यप की अध्यक्षता में विशेष बैठक का आयोजन दंडी स्वामी मंदिर नज़दीक अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट में किया गया , जहाँ भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पिंदर सिंघल , भाजपा उपाध्यक्ष एवँ भाजयुमो लुधियाना के जिला प्रभारी महेश दत्त शर्मा , ज़िला भाजपा महामंत्री कांतेन्दु शर्मा विशेष तौर से शामिल हुए।                   भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुशाग्र कश्यप ने भाजपा अध्यक्ष पुष्पिंदर सिंघल के साथ विचार विमर्श कर भाजयुमो ज़िला कार्यकरणीं सदस्यों की घोषणा करते हुए जिसमें एडवोकेट राहुल जुनेजा, संदीप शर्मा ,गौरव वधवा , मनी कुमार , अभी मित्तल , अमित मिश्रा , प्रथम प्रभाकर , चिराग सहगल , प्रदीप सिंह ,मंगल यादव , साहिल अरोड़ा , अक्षय मल्होत्रा , अतुल दिवेदी , अमन मिगलानी , प्रभजोत सिंह , तरुण मल्होत्रा , सुरजीत दास , गुरबख्श सिंह , विकास पातड़ा , राजीव , अवि गुरपाल , मोहित गांधी , मोहित कल्याण , लोकेश कुमार , अजय जगोता , लखवीर पॉल , सुनील पटेल , कपिल , जतिंदर , विजय गुप्ता , मोनू कटारिया , महेश गुप्ता, अजय गोपाल , पप्पू वर्मा , सुमित गोरियानं , भीम भारद्वाज , निक्का , सुमित धवन , निखिल जिंदल , दीपक भाटिया , शंकर पोखरे , मनीष कुमार , अनिल चोपड़ा , रोहित तनेजा , राजन गुप्ता  व  जसवंत खटड़ा को ज़िला कार्यकरणी सदस्य नियुक्त किया गया।                     भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पिंदर सिंघल व भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुशाग्र कश्यप ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को बधाई दी व पार्टी में उनका स्वागत किया। कुशाग्र कश्यप ने नवनियुक्त सदस्यों को पार्टी के लिए दिन रात एक करने व भाजपा की जनहितैषी नीतियों को घर घर पहुंचने की शपथ  दिलाई । कुशाग्र कश्यप ने कहा कि भाजपा आगामी पँजाब विधानसभा चुनावों में सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी व  बहुमत हासिल कर सरकार बनाएगी । इस दौरान भाजयुमो महामंत्री अजिंदर सिंह , उपाध्यक्ष रोबिन चुघ , जतिंदर गोरियानं , ललित चौहान , कशिश रतड़ा , अभिषेक सिंघल , नविंद्र गिल , गौरव वर्मा , सचिव रोहित बत्रा , नवीन सैनी , सन्नी भाटिया , प्रैस सचिव कुनाल शर्मा आदि उपस्थित थे।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com