Saturday, May 10

गुरद्वारा दुख निवारण साहिब में बड़े साहिबजादों व सिंहों की याद को सर्मपित गुरमति समारोह

लुधियाना (विशाल, अरुण जैन) : गुरद्वारा दुख निवारण साहिब में श्री गुरू गुरू गोबिंद सिंह जी के बड़े साहिबजादों बाबा अजीत सिंह,बाबा जुझार सिंह व सिंहों की याद को सर्मपित गुरमति समारोह संगतों के सहयोग से श्रद्वा व सम्मान से से करवाया गया। गुरू की संगतों को गुरद्वारा साहिब के रागी जत्थों के अलावा बीबी अमृतपाल कौर और बीबी रणजीत कौर खालसा ने गुरबाणी कीर्तन व गुरमति विचारों से निहाल किया। भाई रजिंदरपाल सिंह खालसा ने श्री जपुजी साहिब व श्री चोपई साहिब जी के पाठ संगतीें रूप मेें संगतों को सरवण करवाए। भाई गुरदास जी गुरमति मिशनरी कॉलेज और भाई बलविंदर सिंह ने मिलकर संगती रूप में श्री सुखमणि साहिब जी के पाठ किए और संगतों को गुरबाणी से जोड़ा। ज्ञानी हरजीत सिंह ने श्री सुखमणि साहिब जी में से व्याख्या करके संगतों को निहाल किया। गुरद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार प्रितपाल सिंह ने संगतों के साथ गुरमति विचार विर्मश किया। इस गुरमति समारोह में महासचिव अवतार सिंह,गुरप्रीत सिंह विंकल,कंवलप्रीत सिंह,कुलदीप सिंह दूआ,सतनाम सिंह,रजिंदरपाल सिंह,अमरजीत सिंह,जतिंदर सिंह रोबिन,जगजीत सिंह,गुरिंदरपाल सिंह,अर्शदीप सिंह,हरदीप सिंह,गुरमीत सिंह,हरजोत सिंह,चन्नप्रीत सिंह व अरविंदर सिंह धंजल आदि उपस्थित थें। फोटो बीबी रणजीत कौर खालसा का रागी जत्था संगतों को गुरबाणी कीर्तन से निहाल करता हुआ।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com