- राजीव राजा व निक्की रियात का हलका साऊथ में बावा की अगवाई में किया सम्मान
लुधियाना (संजय मिका,विशाल)- हलका साऊथ मेें आज सीनियर कांग्रेसी नेता कृष्ण कुमार बावा चेयरमैन पीएसआईडीसी की अगवाई में विशाल वर्कर मीटिंग का आयोजन सिमरन पैलेस में किया गया। जिसमें नव नियुक्त कार्यकारी प्रधान लुधियाना शहरी राजीव राजा व निक्की रियात का विशेष तौर पर सम्मान किया गया। उन्होंने बताया कि राजीव राजा हलका साऊथ व हलका आत्म नगर के इंचाज हाईकमान की तरफ से नियुक्त किए गए है। इस अवसर पर कांग्रेस के सीनियर नेता सिंकदर सिंह सरपंच,पाल सिंह बरेटा,पर्मजीत सिंह ठेकेदार,सर्बजीत सिंह अटवाल,बलजीत मालड़ा,अमरजीत झबोवालिया,राजपाल शर्मा,रेशम सगू,सुखविंदर सिंह जगदेव,सुखविंदर शर्मा,बलदेव शर्मा,प्रवीण सूद,गुरजीत शर्मा,मघर ङ्क्षसह,चांद शर्मा,शेखर कपूर,जरनैल सिंह,कुलदीप सिंह बूटा,अमलोक सिंह मान,शिव कुमार शिवा आदि उपस्थित थें।
बावा ने कहा कि कांगे्रस पार्टी का एतिहास गौरवमयी है। श्री राहुल गांधी के आदेश मुताबिक नवजोत ङ्क्षसह सिदू प्रधान पंजाब प्रदेश कांग्रेस ने युवा नेतायों को एक्टिंग प्रधान जिला कांग्रेस बना कर कांग्रेस को मजबूत करने हेतु कदम उठाया है। जो कि पं्रशसनीय है। उन्होंने कहा कि आज चरनजीत सिंह चन्नी की सरकार पंजाब के सभी वर्गो की भलाई हेतु काम करते हुए फैसले ले रही है और उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिदू का 13 सूत्रीय प्रोग्राम पंजाब की दशां व दिशां बदलेगा। इस अवसर पर राजीव राजा ने कहा कि आज हम सभी कार्यकर्ता प्रण लें कि हलका साऊथ व हलका आत्म नगर की जीत कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को दिलानी है ताकि मौकाप्रस्त लोगों से इन हलको को बचाया जा सकें। उन्होंने कहा कि हलका साऊथ पंंजाब से सबसे अधिक टैक्स देने वाला हलका है। लेकिन यहां से चुने प्रतिनिधिों की वजह से विकास नहीं हो सका जो होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि कृष्ण कुमार बावा 45 वर्ष से कांग्रेस की सेवा कर रहे है। इन्होंन देश की एकता व अखंडता के लिए अपने शरीर पर गोलियां भी खाई और इनके दों साथी भी मारे गए। लेकिन इन्होंने कांग्रेस पार्टी का तिरंगा झंडा मजबूत हाथों से आज तक पकड़े रखा है। उन्होंने कहा कि हम जिस तरफ भी देखते है हम को पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर डा मनमोहन सिंह की सरकार की तरफ से किए काम ही दिखाई देते है।