Friday, May 9

3 करोड़ 60 लाख रूपए की लागत से मॉडल टाऊन मार्कीट बनेगी मॉडल मार्कीट

  • लापरां ने मॉडल टाऊन मार्कीट के आधुनिकीकरन का  किया उदघाटन

लुधियाना (विशाल, राजीव)- लुधियाना  3 करोड़ 60 लाख रूपए की लागत से मॉडल टाऊन मार्कीट के आधुनिकीकरन का आज पार्षद परविंदर लापरां और मार्कीट के प्रधान एडवोकेट अमरजीत सिंह ने उदघाटन किया।पार्षद लापरां ने इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि मॉडल टाऊन मार्कीट को मॉडल मार्कीट के रूप में विकसित करने के तहत 25 फीट का आधुनिक घंटा घर और एक सैल्फी पुआंइट आर्कषक का केन्द्र रहेगा। उन्होंने बताया कि यह प्रोजैक्ट मंत्री भारत भूषण आशू व पार्षद ममता आशू के अर्शीवाद और लुधियाना नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन रमन बालासुबरामनियम के भरपूर सहयोग से लगभग दो महीने के समय में संपूर्ण हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह उनका ड्रीम प्रोजैक्ट था जो आज पूरा होने जा रहा है।पार्षद लापरां ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी और लुधियाना से मंत्री भारत भूषण आशू लुधियाना समेत पंजाब के सर्वपक्षीय विकास के लिए दिन रात एक कर रहे है। जिससे आज पंजाब की नुहार बदलने लगी है। हर वर्ग को विशेष सुविधाएं सरकार की तरफ से मिलने लगी है। जिससे कांग्रेस के पक्ष में हवा चलने लगी है।मॉडल टाऊन मार्कीट के प्रधान एडवोकेट अमरजीत सिंह ने कहा कि आज तक किसी ने भी मार्कीट को मॉडल मार्कीट के रूप में विकसित करने के बारे में नहीे सोचा। आज लुधियाना के मंत्री भारत भूषण आशू व पार्षद परविंदर लापरां ने मॉडल मार्कीट के प्रोजैक्ट की शुरूआत करवा कर लुधियाना सम्राट सिटी पर मोहर लगा दीं है। उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गुरमोहन नांरग,सतनाम सिंह,निखिल रावत,विजय गांधी,बब्बू छाबड़ा,रिंपी सिंकद,अशोक कुमार और चरनजीत सिंह चन्नी आदि उपस्थित थें। फोटो पार्षद लापरां व मार्कीट के प्रधान एडवोकेट अमरजीत सिंह मॉडल टाऊन मार्कीट को मॉडल मार्कीट के रूप में विकसित करने का उदघाटन करते हुए।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com