Saturday, May 9

लुधियाना फस्र्ट क्लब ने समाज सेवी एस के गुप्ता को किया सम्मानित

लुधियाना (विशाल,राजीव)- समाज सेवा के क्षेत्र में अहम योगदान डालते आ रहे समाज सेवी एस के गुप्ता को लुधियाना फस्र्ट क्लब ने विशेष तौर पर सम्मानित किया।श्री गुप्ता को सम्मानित करने की रस्म सतलुज क्लब के सदस्य व लुधियाना फस्र्ट क्लब के पदाधिकारी कृष्ण कुमार बावा चेयरमैन पीएसआईडीसी,अश्वनी अरोड़ा सचिव क्लब,आरएसएस खोखर सेवामुक्त जज,डा रोहित दत्ता,जीएस कैरों,महिंदर सिंह इरोज,मुकेश सूद,कर्नल एचएस काहलों,मेजर आईएस संधू,डीएस मल्हौत्रा व जसवंत सिंह आदि ने निभाई।गुप्ता ने सम्मान देने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह लुधियाना में ही जन्मे व पले है। उन्होंने आज के गंदे नाले के बारे में बताया कि उन्होंने अपने समय मे बुढ़े नाले में साफ पानी व इसमें लोगों को नहाते हुए देखा। जब उन्होंने होश संभाला तों उस समय लुधियाना में केवल चार लोगों के पास कारे थीं। उन्होंने लोगों व विशेष करके उद्योगपतियों को पुरजोर अपील की वह गंदे नाले को एक बार फिर से बुढ़ा नाला बनाने में अपना बनता योगदान डाले। पीएसआईडीसी के चेयरमैन कृष्ण कुमार बावा ने श्री गुप्ता को लंबे जीवन हेतु शुभकामनाएं भेंट करते हुए कहा कि यह परिवार बहुत ही खुश किस्मत है। जिनके बेटे नितिन गुप्ता अपने पेरैंटस की सेवा सवरन स्पुत्र की तरह करते आ रहे है।  उन्होंने कहा कि गुप्ता जी जरूरतमंदों की सेवा करने के साथ ही कई समाज सेवी संस्थायों के साथ जुड़ कर समाज की बहुत बड़ी सेवा कर रहे है।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com