- विशाल नगर कीर्तन 6 दिसंबर को
लुधियाना (विशाल,अरुण जैन)-लुधियाना गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में एस.जी.पी.सी. धर्म प्रचार कमेटी के सदस्य व गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार प्रितपाल सिंह की ओर से प्रैस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रैसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रितपाल सिंह ने बताया कि ‘हिंद दी चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के शहीदी दिवस को समर्पित गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में 5 दिवसीय समागम शनिवार को आरम्भ हो चुके है। उन्होंने बताया कि शहीदी दिवस को समर्पित गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से संगत के सहयोग से 06 दिसंबर को दोपहर 12.30 बजे विशाल नगर कीर्तन निकाला जाएगा। यह नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया व पांच प्यारों की अगुवाई में निकाला जाएगा। नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से आरम्भ होकर बैरिंग मार्किट, लोकल बस अड्डा, घंटाघर चौक, चौड़ा बाजार, घास मंडी चौक, डिविजन नं.3 चौक, बाबा थान सिंह चौक, सी.एम.सी. चौक, खुड्ड मोहल्ला, ब्राऊन रोड़ से होता हुआ वापिस गुरुद्वारा साहिब में आकर सम्पन्न होगा। नगर कीर्तन में व्यापारियों, दुकानदारों के अलावा संगत की ओर से लंगर व स्वागती मंच लगाकर भव्य स्वागत किया जाएगा।गुरुद्वारा साहिब के महासचिव अवतार सिंह ने बताया कि 7 और 8 दिसंबर को प्रात: काल से लेकर देर रात तक समागम करवाए जाएंगे। जिनमें गुरुद्वारा साहिब के रागी जत्थों के अलावा सचखंड श्री दरबार साहिब, श्री अमृतसर साहिब के हजूरी रागी जत्थे गुरबाणी कीर्तन द्वारा संगत को गुरु चरणों के साथ जोड़ेंगे। प्रैसवार्ता में अतिकऊर रहमान, प्रवीण बजाज, रविन्द्रपाल सिंह खालसा, गुरदीप सिंह गोशा, जसबीर सिंह दूआ, अमरजीत सिंह हैप्पी, रणदीप सिंह डिम्पल, गुरप्रीत सिंह विंकल, दविन्द्र सिंह हैप्पी, कुलदीप सिंह दूआ, अरविन्द्र सिंह टोनी, गुरविन्द्र सिंह जाैली, गुरदीप सिंह, रविन्द्र सिंह प्रिंस, कंवलजीत सिंह, कंवलप्रीत सिंह, जतिन्द्र सिंह रोबिन, चरनप्रीत सिंह, सर्बजीत सिंह, सतनाम सिंह, गुरमीत सिंह, अवतार सिंह, जसबीर सिंह दूआ, साहिब सिंह मनचंदा, अमन बिंद्रा, जसविन्द्र सिंह, जगदीप सिंह आदि मौजूद रहे।