Thursday, March 13

पिछली सरकारों में भ्रष्टाचार के चलते नहीं हुआ राज्य में निवेश: नवजोत सिंह सिद्धू

  • लुधियाना में पार्षदों के साथ बैठक से पहले किया मीडिया को संबोधित; पंजाब मॉडल का जिक्र किया

लुधियाना (संजय मिका,विशाल)- पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने आरोप लगाया है कि शिरोमणि अकाली दल की सरकार और कांग्रेस की कैप्टन अमरिंदर सिंह नेतृत्व में साढ़े 4 सालों की कांग्रेस सरकार के दौरान कथित भ्रष्टाचार के चलते इंडस्ट्री को नुकसान हुआ और पंजाब में बेरोजगारी बढ़ी, जिसके चलते सिद्धू द्वारा पंजाब मॉडल पेश किया गया। सिद्धू लुधियाना के सर्कट हाउस में कांग्रेसी पार्षदों के साथ बैठक से पहले प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में बेरोजगारी व्यापक स्तर पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि अकाली सरकार में उद्योग लगाने के लिए कथित तौर पर रिश्वत मांगी जाती थी। यहां तक कि उस दौरान हुए इंडस्ट्री समिट में दावों के विपरीत निवेश नहीं हुआ और इसमें शामिल अकालियों ने भी पंजाब में निवेश नहीं किया। उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार पर भी सवाल किया। वहीं पर उन्होंने अपने पंजाब मॉडल का जिक्र करते हुए इसे पूरी कांग्रेस पार्टी और राज्य के लोगों का मॉडल बताया। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए पटियाला में मेयर को हटाने के वक्त बने हालातों का जिक्र किया।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com