Monday, July 14

लुधियाना दंडी स्वामी गौलोक गौधाम शाखा-2 की तरफ से हर रविवार को आयोजित होगी गौरक्षा यात्रा

  • गाय सेवा सदैव हितकारी : स्वामी देवव्रत जी

लुधियाना (विशाल, रिशव )- लुधियाना दंडी स्वामी गौलोक गौधाम शाखा-2 में चल रहे निर्माण कार्य की समीक्षा के लिए कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक हुई। स्वामी देवव्रत जी महाराज ने निर्माण कार्य का निरिक्षण कर गौसेवा को सनातन धर्म का गौरव व सौभाग्य बताते हुए कहा कि  गाय को हमारी सेवा की जरुरत नहीं,बल्कि हमें गाय की सेवा की आव्श्यकता है। गाय सेवा सदैव हितकारी है। ट्रस्टी अविनाश गुप्ता, रमेश गर्ग,अनिल शर्मा,सुधीर शर्मा ने बताया कि दंडी स्वामी गौलोक गौधाम शाखा-2 की तरफ से हर रविवार को अल्ग-अल्ग क्षेत्रों में गौ रक्षा यात्रा का आयोजन जल्दी ही शुरु किया जाएगा। एडवोकेट अमनदीप भनोट, शाम लाल छाबड़ा ने कहा कि सनातन धर्म का हर अनुयायी गौ रक्षा जागरुकता अभियान में शामिल होकर अपना दायित्व निभाए। कार्यकारिणी सदस्य सरपंच सुखवंत सिंह लहौरिया,विशाल गोसाईं,राकेश वशिष्ठ, देवराज ठाकुर ने गौ सेवा को देव तुल्य बताया। ट्रस्टी मानिक बस्सी,गिरिश गुप्ता,वरिन्द्र गुप्ता, मदन लाल बांसल ने कहा  गौरक्षा यात्रा की रुपरेखा तैयार करने के लिए गौसेवकों की कमेटियों का गठन किया गया है। एडवोकेट अतुल सूद, एडवोकेट रजनीश महाजन,सुभाष सूद ने गौरक्षा के लिए तैयार रहने का आहवान किया।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com