Friday, May 9

श्री गुरु नानकदेव जी के 552वें प्रकाश पर्व पर भाजपा जिला कार्यालय के बहार कड़ाह प्रसाद का लगंर लगाया गया और लाडू बाँट कर ख़ुशी मनाई गयी

लुधियाना (विशाल, अरुण जैन) – भाजपा लुधियाना के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल के नेतृत्व में भाजपा लुधियाना ने श्री गुरु नानकदेव जी के 552वें प्रकाश पर्व पर भाजपा जिला कार्यालय के बहार कड़ाह प्रसाद का लगंर लगाया गया और लाडू बाँट कर ख़ुशी मनाई गयी।इस मौके पर भाजपा पंजाब के महामंत्री जीवन गुप्ता,प्रवक्ता अनिल सरीन,कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट बिक्रम सिद्धू विशेष तौर इ शामिल हुए।इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंगल ने बताया की ‘आज श्री गुरु नानकदेव जी का प्रकाश पर्व है और इस प्रकाश पर्व के मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए 3 नए कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया है। भाजपा जिला प्रधान पुष्पेंदर सिंगल ने भारत के प्रधान मंत्री श्री नरेंदर मोदी जी का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यह बड़ा एलान देश के नाम अपने संबोधन में किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने नाराज किसानों को समझाने का हरसंभव प्रयास किया। भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने बताया की कृषि कानूनों को वापस लेने के एलान से देश के कोने-कोने में कोटि-कोटि किसानों ने, अनेक किसान संगठनों ने इसका स्वागत और समर्थन किया। भाजपा जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिंगल ने भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का और पूरी केंद्र सरकार आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अश्वनी बहल,राजेश्वरी गोसाई,योगेंदर मकोल,यशपाल जनोत्रा,महेश शर्मा,हर्षा शर्मा, जिला सचिव पंकज जैन,अमित डोगरा,सुरिंदर बाली,सुमन वर्मा,मीडिया सचिव डा.सतीश कुमार,प्रवक्ता विशाल गुलाटी,नीरज वर्मा,पंजाब कार्यकारिणी सदस्य हरबंश लाल फैंटा,संतोष विज,व्यापर सेल के प्रधान हरकेश मित्तल,ओ बी सी मोर्चा के उपाध्यक्ष रविंदर वर्मा,आईटी सह इंचार्ज मन्नू अरोड़ा,हर्ष सरीन,युवा मोर्चा के महामंत्री अजिंदर सिंह,उपाध्य्क्ष अभिषेक सिंगल और कई मंडलों के प्रधान व लुधियाना जिले के कार्यकारिणी सदस्य,मोर्चों व सैलों के प्रधान,मंडलों के प्रधान व महामंत्रिगण मौजूद रहे। 

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com