Thursday, March 13

सेवा करने वाले इंसान की हर विपदा हर लेती है गौमाता : स्वामी देवव्रत

  • दंडी स्वामी गौलोक गौधाम शाखा-2 में जल्द शुरु होगा हरिनाम का संकीर्तन

लुधियाना (विशाल, अरुण जैन)-  गौसेवा मानव जीवन के लिए कल्याणकारी है। गौसेवा इंसान के जीवन में आने वाली बड़ी से बड़ी विपदा को हर लेती है। उपरोक्त सदवचनों का प्रगटावा स्वामी देवव्रत जी महाराज ने दंडी स्वामी गौलोक गौधाम शाखा-2 की कार्यकारिणी पदाधिक्कारियो की स्थानीय हंबड़ा रोड स्थित डेयरी कंप्लैक्स में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए किया। गौलोक गौधाम के ट्रस्टी गिरिश गुप्ता ने बैठक की रुपरेखा बताते हुए कहा कि दंडी स्वामी गौलोक गौधाम शाखा-2 में जल्द ही संकीर्तन शुरु किया जाएगा। जिसके लिए सहयोगी परिवार इच्छा अनुसार संकीर्तन की सेवा का लाभ उठा सकते है। ट्रस्टी अविनाश गुप्ता, रमेश गर्ग, रीमा गर्ग,अनिल शर्मा ने गाय सेवा को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि गौ सेवा करने से रोगो का नाश करती है, वहीं गौसेवा करने वाले निंसतान दंपित को को संतान प्राप्ति होती है। एडवोकेट अमनदीप भनोट, सुधीर शर्मा,जतिन्द्र गुजराती, सम्बोध गर्ग ने गाय में सभी देवताओ का वास होने की जानकारी देते हुए कहा कि गाय को भोग अर्पित करने से देवताओ तक पंहुचता है।  वरिन्द्र गुप्ता, सतपाल सेठ,राहुल कौशल ने कहा गौमाता सेवा करने वाले भक्तों की हाथों की लकीरों बदल कर उसके सोए हुए भागय को जगा देती है। परिणाम स्वरुप घर परिवार में खुशियों का आगमन होता है। बैठक में उपस्थित कार्यकारिणी सदस्यों सरपंच सुखवंत सिंह लहौरिया, विशाल गोसाईं, जोली सिंगला,संजय शर्मा,एडवोकेट सुरिन्द्र गर्ग,सक्षम गर्ग,परमजीत सिंह आहलूवालिया,मोहित सूद,दीपक सूद,कुलदीप सिंगला,प्रधान जुगल किशोर हैप्पी ने गौसेवा का सुअवसर प्रदान करने के लिए स्वामी देवव्रत जी महाराज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में गौसवा करने से उनके सांसारिक जीवन की हर मुश्किल आसान दिखाई देती है।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com