
लुधियाना (विशाल, राजीव)- पंजाब राज्य उद्योग विकास निगम के चेयरमैन कृष्ण कुमार बावा ने बताया कि भारत देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जन्म शताब्दी 13 नवंबर को स्थानीय जगराऔ पुल पर मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इसी वअसर पर कांग्रेसी वर्करों द्वारा मंहगाई समेत मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ विधान सभा हलका साऊथ तक रोष मार्च किया जाएगा।बावा ने बताया कि कांग्रेसी वर्कर रोष मार्च निकालने से पहले शहीद भगत सिंह,राजगुरू व सुखदेव की प्रतिमायों पर फूल मालाएं भेंट करके श्रद्वांजलि भेंट करेगे। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने भारत देश का विकास पक्ष से निर्माण करवाया जब कि मौजूदा प्रधान मंत्री नरिंदर मोदी ने भारत देश को सेल पर लगा दिया है। इससे बड़ा देश का दुखांत ओर क्यां हो सकता है कि रेलवे,बीएसएनएल,एयरपोर्ट समेत पब्लिक सैक्टर को मोदी सरकार बेचने पर तुली हुई है जब कि देश हितैषी संगठन मोदी सरकार की इन राष्ट्र विरोधी नीतियों का जम कर विरोध कर रहे है। बावा ने दावा कि इस रोष मार्च में कांगे्रस पार्टी के हजारों की संख्यां में वर्कर शमूलियत करते हुए मोदी सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेगे।