लुधियाना,(संजय मिका,मदनलाल गुगलानी)- नीम वाला चौक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और श्री महादेव सेना पंजाब के चेयरमैन सुशील कपूर (लक्की) और उनके साथियों द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीर के आगे फूल अर्पित कर उनको याद किया। सुशील कपूर (लक्की) ने कहा कि इंदिरा गांधी एक ऐसी प्रधानमंत्री थी। जिन्होंने पंजाब में आंतकवाद का सफाया किया और भारत देश के लिए भी बहुत कुछ किया। इंदिरा गांधी भारत के लोगों के लिए एक मिसाल है।इसलिए हम लोगों से अपील करते हैं कि इंदिरा गांधी जी की कुर्बानी को याद रखें और परमात्मा से अरदास भी करते हैं कि इंदिरा गांधी की आत्मा को शांति मिले। इस मौके पर अमित टंडन, अरुण चोपड़ा, विशाल मल्होत्रा, दीक्षित जैन, सोहेल, अनिल शर्मा, कमल, कुलदीप सिंह, सुशील डंडा, सोनू राजा, मोहित कुमार, भोला कुमार और नागेश्वर कुमार आदि उपस्थित थे।
Previous Articleलुधियाना मस्जिद उमर फारूक की ओर से सीरत उन नबी पर जलसे का आयोजन